लाइव न्यूज़ :

भारत बंद : उत्तर प्रदेश-दिल्ली सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई गई, यातायात प्रभावित

By भाषा | Updated: September 27, 2021 14:40 IST

Open in App

गाजियाबाद/नोएडा, 27 सितंबर केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के एक वर्ग द्वारा आहूत भारत बंद के कारण सोमवार की सुबह दिल्ली से लगी गाजियाबाद और नोएडा की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई, जबकि कुछ प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ।

गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली में गाजियाबाद और निजामुद्दीन को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने कहा कि जिले में भारी पुलिस बल और प्रांतीय सशस्त्र पुलिस (पीएसी) को तैनात किया गया है और मार्गों का रुख बदल दिया गया है।

किसान नेताओं ने घोषणा की थी कि मोदी नगर का 'राज टॉकीज' चौराहा अवरुद्ध किया जाएगा, इसलिए वाहनों को परतापुर, मेरठ से एक्सप्रेस-वे की ओर मोड़ दिया गया है। पुलिस ने कहा कि हापुड़ और गाजियाबाद से आने वाले वाहनों को नोएडा की ओर मोड़ दिया गया है क्योंकि पेरिफेरल एक्सप्रेसवे बंद है।

पिछले साल नवंबर से जारी प्रदर्शन में भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के विरोध स्थल यूपी गेट पर पुलिस ने वाहनों की जांच के लिए अवरोधक लगा दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक (द्वितीय) ज्ञानेंद्र सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''भारत बंद के आह्वान के कारण दिल्ली और गाजियाबाद के बीच इस मार्ग से किसी को भी यात्रा करने की अनुमति नहीं है।''

एसपी ने कहा कि गाजीपुर सीमा पर यूपी गेट के अलावा, दिल्ली और गाजियाबाद के बीच की तीनों सीमाएं - आनंद विहार, दिलशाद गार्डन-अप्सरा सिनेमा और तुलसी निकेतन खुली हैं।

इस बीच, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली से आने या जाने के लिए गाजियाबाद से सटे गाजीपुर से गुजरने वाले मार्गों की ओर जाने वाले यात्रियों को आगाह किया है।

तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए 10 महीने पुराने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे 40 से अधिक किसान संघों के एकछत्र निकाय संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है।

ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा' को बताया, “नोएडा और दिल्ली के बीच चिल्ला और डीएनडी फ्लाईवे के बीच मार्ग खुले हैं। लेकिन सुबह के समय इन मार्गों पर ट्रैफिक बढ़ गया, जिसके कारण यातायात की गति थोड़ी धीमी हो गई थी।''

अधिकारियों के अनुसार, दूसरी तरफ, यमुना एक्सप्रेसवे सहित, ग्रेटर नोएडा से उत्तर प्रदेश के आंतरिक जिलों जैसे मथुरा, आगरा, अलीगढ़, लखनऊ में जाने वाले एक्सप्रेसवे, बिना किसी बाधा के सुबह खुले थे।

इसी तरह के जुलूस और प्रदर्शन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों जैसे मेरठ, बागपत, हापुड़ और बुलंदशहर में भी देखे गए।

बागपत में राष्ट्रीय लोक दल के सदस्य और समर्थक किसान संघों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया