लाइव न्यूज़ :

भारत बंद: कर्नाटक में जनजीवन पर अभी तक कोई खास प्रभाव नहीं, यातायात बाधित होने की आशंका

By भाषा | Updated: September 27, 2021 11:56 IST

Open in App

बेंगलुरु, 27 सितंबर केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा सोमवार को आहूत ‘भारत बंद’ के कारण कर्नाटक में शुरुआती कुछ घंटों में जनजीवन कुछ खास प्रभावित नहीं हुआ, सामान्य रूप से कामकाज हुआ तथा यातायात सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहीं।

हालांकि विरोध प्रदर्शनों और प्रमुख राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सुबह से शाम तक के बंद के दौरान किसानों द्वारा रास्ता रोकने के प्रयासों के कारण राज्य के कई हिस्सों, खासकर बेंगलुरु में वाहनों की आवाजाही बाधित हुई है तथा बाद में और किसानों के एकत्र होने के कारण प्रदर्शन और व्यापक हो सकता है।

किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर ने बताया कि किसान संगठनों ने टाउन हाल से के आर पुरम और बेंगलुरु शहर के अन्य हिस्सों में प्रदर्शन रैली निकालने की योजना बनाई है और वे पूर्वाह्न करीब 11 बजे एकत्र होंगे।

पुलिस द्वारा कुछ प्रदर्शनकारियों और किसानों को हिरासत में लिए जाने की भी खबरें हैं।

कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने रविवार रात को बताया कि पुलिस को भारत बंद के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया है। विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बेंगलुरु शहर, जिला केंद्रों और राज्य में सभी संवेदनशील इलाकों में कोई अप्रिय घटना नहीं हो।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कई संगठन बंद को केवल नैतिक सहयोग दे रहे हैं। ऐसे में शहर और राज्य के हिस्सों में जनजीवन पर कोई बड़ा प्रभाव पड़ने की संभावना कम है।

सार्वजनिक परिवहन कर्मचारी संघ, होटल मालिक संघ, लॉरी, ऑटो, रिक्शा और टैक्सी मालिक संघों ने कोविड-19 महामारी और इसके कारण लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से नुकसान होने का हवाला देते हुए कहा है कि वे विरोध का समर्थन करते हैं, लेकिन काम करना जारी रखेंगे। मेट्रो सेवाएं भी सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

राज्य के निजी स्कूलों के संघ ने कहा था कि स्कूल खुले रहेंगे और वे बंद के लिए केवल नैतिक समर्थन दे रहे हैं। रेस्तरां और भोजनालय सामान्य रूप से काम करते देखे गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है