लाइव न्यूज़ :

‘भारत बंद’ : राजस्थान में मिला जुला असर, कई जिलों में दिखा असर

By भाषा | Updated: March 26, 2021 19:23 IST

Open in App

जयपुर, 26 मार्च केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ शुक्रवार को बुलाए गए 'भारत बंद' का राजस्थान में मिला जुला असर देखने को मिला।

राज्य के किसान बहुल अनेक जिलों में बंद का अधिक असर देखा गया। इन जिलों में किसानों ने मुख्य मार्ग बंद रखे और बाजार भी नहीं खुले। आंदोलन का असर रेल सेवाओं पर भी देखा गया।

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने दिल्ली के सिंघू, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन के चार महीने पूरे होने पर शुक्रवार सुबह छह बजे से लेकर शाम छह बजे तक ‘भारत बंद’ का आयोजन किया था।

राज्य के कृषि प्रधान गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनू, बीकानेर व गंगानगर जिलों में शहरों व कस्बों के बाजार बंद रहे। अनेक जगह पर किसानों व अन्य लोगों ने राष्ट्रीय व राज्य मार्गों को अवरूद्ध किया।

जयपुर में विभिन्न श्रमिक संगठनों ने किसान आंदोलन के समर्थन में शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया। बंद के तहत किसानों ने जयपुर-दिल्ली राजमार्ग को शाहजहांपुर में पूरी तरह बंद रखा। हालांकि, शहरी इलाकों में बंद का असर अधिक देखने को नहीं मिला।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील ने कहा,‘‘ भारत बंद के तहत जयपुर दिल्ली राजमार्ग आज पूरी तरह बंद रहा। बंद सफल व शांतिपूर्ण रहा।’’

वहीं, इस बंद का असर रेल यातायात पर पड़ा। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि किसानों द्वारा बुलाए गए ‘भारत बंद’ के कारण कई रेलगाड़ियों को पूरी या आंशिक रूप से रद्द करनी पड़ी या उनके मार्ग में बदलाव करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि पूरी तरह रद्द की जाने वाली रेलगाड़ियों में रेवाड़ी-बठिंडा विशेष रेलगाड़ी व श्रीगंगानगर- बठिंडा विशेष रेलगाड़ी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू