Bharat Bandh: बंगाल में हिंसा, दिल्ली और मुंबई में कुछ खास असर नहीं
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2020 19:06 IST2020-01-08T09:00:25+5:302020-01-08T19:06:47+5:30
मजदूर संगठन महंगाई, सार्वजनिक कंपनियों की बिक्री, रेलवे, रक्षा, कोयला समेत अन्य क्षेत्रों में 100 प्रतिशत एफडीआई और 44 श्रम कानूनों को संहिताबद्ध करने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

Photo ANI
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ दस मजदूर संगठनों के सदस्य बुधवार को देशव्यापी हड़ताल पर चले गए हैं। आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की महासचिव अमरजीत कौर ने कहा कि इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के सदस्यों के साथ विभिन्न क्षेत्रीय महासंघ भी हिस्सा ले रहे हैं। केंद्रीय यूनियनों में एटक, इंटक, सीटू, एआईसीसीटीयू, सेवा, एलपीएफ समेत अन्य शामिल हैं। सरकार की नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली इस हड़ताल में करीब 25 करोड़ लोगों के भाग लेने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
08 Jan, 20 : 06:28 PM
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के 'भारत बंद' के आह्वान का बुधवार को राजस्थान में मिला जुला असर देखने को मिला जहां बैंकिंग व वित्तीय सेवाओं पर इसका ज्यादा असर रहा। ट्रेड यूनियन कर्मचारियों के शामिल होने के कारण इस बंद से विशेषकर सीकर, गंगानगर व हनुमानगढ़ में रोडवेज बसों का परिचालन प्रभावित हुआ। बंद के दौरान राज्य से किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। राजस्थान प्रदेश बैंक कर्मचारी संगठन के महासचिव महेश मिश्रा ने कहा,'बंद के कारण बैंकिंग परिचालन में 10000 करोड़ रुपये का कारोबार प्रत्यक्ष परोक्ष रूप से प्रभावित हुआ।
08 Jan, 20 : 04:03 PM
आंध्र प्रदेश में बंद में हिस्सा लेने वाले कांग्रेस, वाम नेताओं को हिरासत में लिया गया
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के बुधवार को 'भारत बंद' के आह्वान पर विशेषकर विशाखापत्तनम में सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न उपक्रमों में अधिकतर कर्मचारी नदारद रहे। अधिकतर बैंक भी बंद रहे। केन्द्र सरकार की नीतियों के विरोध में, आंध्र प्रदेश के प्रमुख शहरों में वाम दलों और ट्रेड यूनियनों द्वारा रैलियां निकाली गईं। विजयवाड़ा में राधम सेंटर से लेनिन सेंटर तक रैली निकाली गई। मचिलिपत्नाम में कोनेरू सेंटर से रैली निकाली गई। तिरुपति से मिली खबरों के अनुसार पुलिस ने युवा संगठनों को ‘शव यात्रा’ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुतले ले जाने से रोका। विजयवाड़ा में आरटीसी बस अड्डे के बाहर राजमार्ग पर धरना दे रहे कांग्रेस, भाकपा और माकपा नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। सीपीआई के राज्य सचिव के रामकृष्ण ने अपने और माकपा तथा कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किए जाने की निंदा की। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने महज भाजपा नीत केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बंद का आह्वान किया लेकिन पुलिस उग्रता दिखा रही है।’’
08 Jan, 20 : 04:03 PM
मुम्बई में बंद का असर नहीं परिवहन सेवाएं सामान्य
केन्द्र की ‘‘जनविरोधी नीतियों’’ के खिलाफ केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बुधवार को बंद का देश की वित्तीय राजधानी की परिवहन सेवाओं पर कोई असर नहीं दिखा। मुम्बई की ‘जीवन-रेखा’ कही जाने वाली उपनगरीय ट्रेनें, बसें, ऑटो-रिक्शा और अन्य सार्वजनिक वाहन सामान्य रूप से चल रहे हैं। अधिकारियों ने कहा, ‘‘ मामूली विलंब के अलावा तीन लाइनों पर उपनगरीय ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं।’’ एमएमआरडीए (मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण) के सूत्रों ने बताया कि मेट्रो और मोनोरेल सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) के एक अधिकारी ने बताया कि बसें निर्धारित समय के तहत चल रही हैं। बेस्ट की बसें मुंबई, उसकी विस्तारित उपनगरों और नवी मुंबई में चलती हैं।
08 Jan, 20 : 04:03 PM
उत्तर प्रदेश का बंद में हल्फा-फुल्का असर
सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों द्वारा बुधवार को बुलाई गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल का उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हल्का-फुल्का असर दिखा। शुरुआती घंटों में जनजीवन सामान्य रहा। राजधानी की प्रमुख सड़कों पर यातायात सामान्य रहा और दुकानें एवं प्रतिष्ठान अपने नियत समय पर ही खुले। ज्यादातर विद्यालय, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ कार्यालयों में लोगों की उपस्थिति आम दिन की तरह ही रही।
08 Jan, 20 : 04:02 PM
ट्रेड यूनियन हड़ताल से मप्र में 70 फीसद बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित : संगठन
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 10 ट्रेड यूनियनों की ओर से बुधवार को बुलायी देशव्यापी हड़ताल से मध्यप्रदेश में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुईं। मध्यप्रदेश बैंक एम्प्लॉयीज एसोसिएशन (एमपीबीईए) के सचिव एमके शुक्ला ने "पीटीआई-भाषा" को बताया, "हड़ताल के दौरान सूबे में राष्ट्रीयकृत बैंकों, सहकारी बैंकों और अन्य बैंकों की कुल 7,248 शाखाओं में से लगभग 5,000 शाखाओं में अलग-अलग सेवाएं प्रभावित रहीं।" उन्होंने बताया कि राज्य में हड़ताल में कुल 32,000 में से 20,000 बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया। इससे बैंक शाखाओं में धन जमा करने और निकालने के साथ चेक निपटान, सावधि जमा (एफडी) योजनाओं का नवीनीकरण, सरकारी खजाने से जुड़े काम और अन्य नियमित कार्य प्रभावित हुए। शुक्ला ने तसदीक की कि एक दिवसीय हड़ताल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी-कर्मचारी शामिल नहीं हुए।
08 Jan, 20 : 01:56 PM
जिनका कोई राजनीतिक आधार नहीं, वे कर रहे हैं बंद का आह्वान: ममता
वामदलों और कांग्रेस पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि राज्य में जिनका कोई राजनीतिक आधार नहीं है, वे बंद जैसी सस्ती राजनीति करके यहां की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। बनर्जी ने कहा कि वह बंद के मकसद का समर्थन करती हैं, लेकिन उनकी पार्टी और सरकार किसी भी तरह के बंद के विरोध में हैं। गौरतलब है कि बंद केंद्र की आर्थिक नीतियों, संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी एनआरसी के विरोध में बुलाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम बंगाल में किसी तरह के बंद की इजाजत नहीं देंगे।’’ बनर्जी ने कहा कि वे सीएए या एनआरसी के खिलाफ किसी बड़े आंदोलन से नहीं जुड़े हैं, न बंगाल में और न ही देश में कहीं और।
08 Jan, 20 : 01:55 PM
हड़ताल से पंजाब-हरियाणा में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित; परिवहन सेवाओं पर भी दिखा असर
सरकार की "जन-विरोधी" नीतियों के खिलाफ मजदूर संगठनों की ओर से बुलाई गई हड़ताल में बुधवार को पंजाब और हरियाणा में सार्वजनिक बैंकों, परिवहन विभाग, डाक घर और किसानों के कई संगठनों ने हिस्सा लिया। सरकारी बैंकों के कर्मचारियों के हड़ताल में हिस्सा लेने से पंजाब और हरियाणा में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ा है। ट्रेड यूनियन कर्मियों ने पंजाब में लुधियाना, जालंधर और बठिंडा समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जालंधर में ट्रेड यूनियन कर्मियों द्वारा कारखाने में काम करने वाले कुछ लोगों को काम पर जाने से रोकने की खबर है। पंजाब में लुधियाना समेत कुछ जगहों पर सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रभावित हुई है। हरियाणा में, सार्वजनिक परिवहन सेवा पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। हरियाणा परिवहन के कर्मियों के एक धड़े ने हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की थी। अधिकारियों ने कहा कि हरियाणी और पंजाब में कई बस डिपो में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि बसों की आवाजाही को सुगम बनाया जा सके।
08 Jan, 20 : 12:48 PM
दिल्ली में प्रदर्शनकारी निकाल रहे हैं मार्च
A protest march underway in Delhi. Ten trade unions have called for #BharatBandh today against 'anti-worker policies of Central Govt' pic.twitter.com/9izGlmbAvp
— ANI (@ANI) January 8, 2020
08 Jan, 20 : 12:46 PM
पंजाब के अमृतसर में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया है। भारी संख्या में रेलवे ट्रेक पर प्रदर्शनकारी मौजूद हैं।
Punjab: Protesters block a railway track in Amritsar during #BharatBandh call by ten trade unions https://t.co/DhtkLCjiFCpic.twitter.com/lZfdAWygXd
— ANI (@ANI) January 8, 2020
08 Jan, 20 : 12:09 PM
सरकार की नीतियों के खिलाफ दस केंद्रीय मजदूर संगठन हड़ताल पर
मजदूर संगठन की मांगों में सभी के लिए 6000 रुपये न्यूनतम पेंशन, किसानों के लिए न्यूनतम समर्थम मूल्य (एमएसपी) और लोगों को राशन की पर्याप्त आपूर्ति शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बारिश आंदोलन पर असर नहीं डाल सकी है। श्रमिक राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में जुलूस निकालेंगे और योजना के मुताबिक, कर्मचारी आईटीओ पर एकत्र होंगे और फिर जुलूस निकालेंगे।
08 Jan, 20 : 10:46 AM
राहुल ने भारत बंद का समर्थन किया, मोदी सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को विभिन्न श्रमिक संगठनों की ओर से बुलाये गये “भारत बंद” का समर्थन करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार पर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (पीएसयू) को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मोदी-शाह सरकार की जनविरोधी, श्रमिक विरोधी नीतियों ने भयावह बेरोजगारी पैदा की है और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को कमजोर किया जा रहा है, ताकि इन्हें मोदी के पूंजीपति मित्रों को बेचने को सही ठहराया जा सके।” गांधी ने कहा, “आज 25 करोड़ कामगारों ने इसके विरोध में भारत बंद बुलाया है। मैं उन्हें सलाम करता हूं।”
08 Jan, 20 : 09:42 AM
मुंबई: भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के कर्मचारी सरकार की नीतिगत विनिवेश के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए
Mumbai: Bharat Petroleum Corporation Limited employees protest against Govt decision of strategic disinvestment of Bharat Petroleum pic.twitter.com/njOzme48KC
— ANI (@ANI) January 8, 2020
08 Jan, 20 : 09:05 AM
पश्चिम बंगाल: नॉर्थ 24 परगना के कांचरापार में रेलवे ट्रैक पर बंद समर्थक
West Bengal: Protesters also block railway track in Kanchrapara,North 24 Parganas. Ten trade unions have called for #BharatBandh today against 'anti-worker policies of Central Govt' https://t.co/NkSTHTirXvpic.twitter.com/bbTf9Xydhh
— ANI (@ANI) January 8, 2020
08 Jan, 20 : 09:03 AM
भारत बंद: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रेलवे ट्रैक पर बंद समर्थक। दस ट्रेड यूनियन ने आज केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भारत बंद बुलाया है।
West Bengal: Protesters block railway track in Howrah. Ten trade unions have called for #BharatBandh today against 'anti-worker policies of Central Govt' pic.twitter.com/4mp64db6ik
— ANI (@ANI) January 8, 2020