लाइव न्यूज़ :

बुंदेलखंड में 'भारत बंद' बेअसर, किसानों ने ज्ञापन दिया

By भाषा | Updated: March 26, 2021 16:00 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 26 मार्च केंद्र सरकार के नए तीन कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा शुक्रवार को बुलाये गए 'भारत बंद' का बुंदेलखंड़ के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर में कोई खास असर नहीं दिखा।

रोजमर्रा की तरह सरकारी, गैर सरकारी वाहनों की आवाजाही रही और बाजार खुले रहे।

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि जिला मुख्यालय में बुंदेलखंड़ किसान यूनियन से जुड़े कुछ किसान नए कृषि कानूनों की वापसी के लिए शांतिपूर्ण तरीके प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन दिया है, यहां भारत बंद का कोई असर नहीं रहा।

बुंदेलखंड़ किसान यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने बताया कि बांदा जिले की अतर्रा, बबेरू, नरैनी, पैलानी और सदर तहसीलों में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया है।

चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने बताया कि जिले में बंद बेअसर रहा, गिनती के कुछ किसानों ने ज्ञापन जरूर सौंपा है।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हमीरपुर जिले में भी कुछ किसानों ने प्रतीक स्वरूप प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया है, किसी तरह की बाजार बंदी नहीं रही।

महोबा के अपर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि कुछ किसानों ने अधिकारियों को ज्ञापन दिया है, प्रतिदिन की तरह बाजार खुले रहे और सरकारी व गैर सरकारी वाहनों की आवाजाही होती रही।

ललितपुर के अपर पुलिस अधीक्षक गिरिजेश कुमार ने बताया कि यहां भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कुछ कार्यकर्ताओं ने चुपचाप ज्ञापन देकर चले गए हैं, भारत बंद का असर नहीं रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos