लाइव न्यूज़ :

भारत बंद: प्रदर्शन कर रहे किसान दिल्ली में सड़के, ‘टोल प्लाजा’ जाम करने को तैयार

By भाषा | Updated: December 8, 2020 11:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसम्बर केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान करने वाले किसान संगठनों ने प्रमुख मार्ग और ‘टोल प्लाजा’ जाम करने की तैयारी शुरू कर दी है।

अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) के महासचिव हन्नान मोल्ला ने कहा कि ‘भारत बंद’ किसानों की ताकत दिखाने का एक जरिया है और उनकी जायज मांगों को देशभर के लोगों का समर्थन मिला है।

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने पूर्वाह्र 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग और ‘टोल प्लाजा’ जाम करने की चेतावनी दी है। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को छूट दी जाएगी।

मोल्ला ने कहा, ‘‘ हम तीनों कानूनों की पूरी तरह वापसी की अपनी मांग पर अडिग हैं और किसी तरह के संशोधनों पर राजी नहीं होंगे। ये ऐसे काननू हैं, जिसमें संशोधन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आज हमने बंद बुलाया है और अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो, हम अपने आंदोलन को अगले स्तर पर ले जाने को तैयार हैं।’’

‘भारत बंद’ के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सभी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी और शहर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के पूरे इंतजाम किए हैं।

‘भारत बंद’ का समर्थन करते हुए कुछ ऑटो रिक्शा और टैक्सी यूनियन के लोग भी आज राष्ट्रीय राजधानी में वाहन नहीं चलाएंगे।

दिल्ली के सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत गिल ने उनके कई साथियों के आज हड़ताल पर होने का दावा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली-एनसीआर में ‘एप’ आधारित करीब चार लाख कैब हैं। इनमें से अधिकतर हड़ताल पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos