लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से ‘भारत बंद’ पर असर

By भाषा | Updated: September 27, 2021 13:05 IST

Open in App

अमरावती, 27 सितंबर आंध्र प्रदेश में सोमवार तड़के से हो रही भारी से अत्यंत भारी बारिश का असर ‘भारत बंद’ पर पड़ा है।

तीन कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के तत्वावधान में किसानों द्वारा आहूत 10 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को कई गैर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) दलों ने समर्थन दिया है। आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने बंद को समर्थन दिया है और आरटीसी बस सेवाओं को बंद कर दिया तथा सोमवार को स्कूलों के लिए अवकाश घोषित किया है।

मुख्य विपक्षी दल तेलुगु देसम ने भी कांग्रेस और वाम दलों के साथ बंद का समर्थन किया। हालांकि, बारिश के कारण बंद के समर्थन में रैली जैसी गतिविधियां नहीं हो सकीं। चक्रवात गुलाब की चपेट में आए श्रीकाकुलम के सभी तटीय जिलों में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण लोग अपने घरों तक सीमित हो गए हैं।

रायलसीमा जिलों में भी चक्रवात के प्रभाव से कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे