लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में ‘भारत बंद’ का खास असर नहीं दिखा

By भाषा | Updated: September 27, 2021 16:41 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 27 सितंबर केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत ‘भारत बंद’ का जनपद गौतमबुद्ध नगर में कोई खास असर दिखाई नहीं दिया। नोएडा, ग्रेटर नोएडा सहित देहात व कस्बों में व्यापारिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठान पहले की तरह खुले रहे।

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के मेरठ मंडल अध्यक्ष पवन खटाना के नेतृत्व में कार्यकर्ता व किसान आज सुबह यमुना एक्सप्रेस- वे के ‘जीरो प्वाइंट’ पर एकत्र हुए। यहां से किसानों ने परी चौक की तरफ कूच किया। गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास पहले से ही बैरिकेड लगाए पुलिसकर्मियों ने किसानों को आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच हल्की नोकझोंक हुई जिसके बाद किसान सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। किसानों के सड़क पर बैठने के कारण कुछ देर के लिए जाम लग गया। इसके पश्चात पुलिस अधिकारियों ने किसान नेताओं को समझा-बुझाकर सड़क किनारे मेट्रो स्टेशन के नीचे बैठा दिया।

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने परी चौक पर पहले ही यातायात का रुख मोड़ दिया था।

वहीं, जेवर टोल प्लाजा पर भाकियू नेता महेंद्र सिंह चौरौली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने तथा क्षेत्रीय समस्याओं को दूर करने की मांग करते हुए टोल पर जाम लगा दिया।

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिलाध्यक्ष राजेश उपाध्याय के नेतृत्व में किसानों ने सूरजपुर स्थित जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर तीनों नए कृषि कानूनों का विरोध किया।

किसानों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने पहले ही सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए हुए थे। प्रदर्शन स्थलों के अलावा बाजारों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी जिस कारण जनपद गौतमबुद्ध नगर में किसान संगठनों के ‘भारत बंद’ का कोई खास असर दिखाई नहीं दिया। नोएडा, ग्रेटर नोएडा सहित देहात व कस्बों में व्यापारिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठान पहले की तरह खुले रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?