लाइव न्यूज़ :

भारत बंद: कांग्रेस, वाम दलों, तेदेपा का तेलंगाना में प्रदर्शन

By भाषा | Updated: September 27, 2021 13:04 IST

Open in App

हैदराबाद, 27 सितंबर केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस, वाम दलों, तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और अन्य ने तेलंगाना में सोमवार को विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किए।

विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने बसों का संचालन बाधित करने के लिए राज्य में विभिन्न स्थानों पर बस अड्डों के बाहर प्रदर्शन किए। उन्होंने केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार और तेलंगाना की तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वनपर्थी, नलगोंडा, नागरकुरनूल, आदिलाबाद, राजन्ना-सिरसिला, विकराबाद और अन्य जिलों में विरोध प्रदर्शन हुए। कांग्रेस के पूर्व विधायक राममोहन रेड्डी ने अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के साथ यहां निकट परीगी में विरोध प्रदर्शन किया।

विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने तीन कृषि कानूनों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) को ‘‘बेचने’’ और ईंधन के बढ़ते दाम को लेकर राजग सरकार की निंदा की।

कांग्रेस की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष मल्लू रवि ने कहा कि आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में सत्तारूढ़ दलों ने बंद को समर्थन दिया है। उन्होंने प्रदर्शन करने के इच्छुक विपक्षी कार्यकर्ताओं को विभिन्न स्थानों पर कथित रूप से हिरासत में लिए जाने की निंदा की।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की इस कार्रवाई से पता चलता है कि टीआरएस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच मौन सहमति है।

राज्य सड़क परिवहन निगम के सूत्रों ने बताया कि बंद के कारण बस सेवाओं पर सुबह कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे