लाइव न्यूज़ :

भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फरवरी 2022 में होगी रिलीज

By भाषा | Updated: November 15, 2021 13:43 IST

Open in App

मुंबई, 15 नवंबर फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ अगले साल जनवरी के बजाय अब 18 फरवरी को रिलीज होगी।

इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट अहम भूमिका निभा रही हैं। इससे पहले, फिल्म छह जनवरी को रिलीज होने वाली थी। इसी दिन एक अन्य बड़े बजट की फिल्म ‘आरआरआर’ रिलीज हो रही है, जिसे एस एस राजामौली ने निर्देशित किया है।

फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा, ‘‘हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ नई तारीख पर रिलीज होगी। संजय लीला भंसाली और जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) द्वारा निर्मित फिल्म 18 फरवरी, 2022 को रिलीज होगी।’’

फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई का मुख्य किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में सीमा पाहवा का भी अहम किरदार है। हुमा कुरैशी और अजय देवगन अतिथि भूमिका में नजर आएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां