Odisha Bhakta Charan Das: कांग्रेस में बड़ा बदलाव?, बिहार में प्रभारी रहे भक्त चरण दास होंगे ओडिशा प्रमुख
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 11, 2025 19:41 IST2025-02-11T19:40:31+5:302025-02-11T19:41:20+5:30
Odisha Bhakta Charan Das: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भक्त चरण दास को तत्काल प्रभाव से प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

file photo
Odisha Bhakta Charan Das: कांग्रेस ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास को अपनी ओडिशा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दास को तत्काल प्रभाव से प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
Hon'ble Congress President Shri @kharge has appointed Shri @BHAKTACHARANDAS as the President of Odisha Pradesh Congress Committee, with immediate effect. pic.twitter.com/HdOeAVkiIS
— Congress (@INCIndia) February 11, 2025
कांग्रेस ने ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पिछले साल जुलाई में पूरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया था। भक्त चरण दास अतीत में लोकसभा के सदस्य रहने के साथ बिहार के कांग्रेस प्रभारी भी रहे हैं। खड़गे ने विक्रांत भूरिया को तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष बनाया है।
Hon'ble Congress President Shri @kharge has appointed Shri @VikrantBhuria as the Chairman of the All India Adivasi Congress, with immediate effect. pic.twitter.com/oWJepaZYo1
— Congress (@INCIndia) February 11, 2025