लाइव न्यूज़ :

खाद की किल्लत को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: November 12, 2021 22:43 IST

Open in App

मथुरा, 12 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रबी की फसलों की बुवाई के लिए खाद की किल्लत झेल रहे किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में किसान योद्धा चौक से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रदर्शनकारी किसानों को मुख्य द्वार पर रोक दिया गया। इस दौरान किसान नेताओं की पुलिस से कहासुनी भी हुई। किसान नेता जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन देने पर अड़े थे लेकिन ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव ने स्वीकार किया।

ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करने, खाद की कालाबाजारी रोकने, आवारा पशुओं से फसलों को बचाने एवं बारिश से बर्बाद हुईं फसलों का मुआवजा शीघ्र देने की मांग की गई है।

तोमर ने बताया कि खाद सहित अन्य समस्याओं को समाधान के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है और यदि ऐसा नहीं होता है तो भारतीय किसान यूनियन पुनः इससे भी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।

दूसरी ओर, बृहस्पतिवार को हुए एक घटनाक्रम में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल छाता तहसील में पराली जलाने को रोकने से संबंधित बैठक से जब भाग लेकर लौट रहे थे तो उन्होंने छाता क्षेत्र की कृषि उत्पादन मण्डी में स्थित महेश खाद-बीज भण्डार का निरीक्षण किया जहां उन्हें डीएपी खाद के 63 कट्टे रखे मिले, जो न तो भंडारण रजिस्टर में चढ़ाए गए थे और न ही पॉस मशीन में उनकी प्रविष्टि थी। इतना ही नहीं, एनपीके खाद के 100 में से 62 कट्टे नदारद मिले, जो बेचे जा चुके थे लेकिन स्टॉक में उनकी भी प्रविष्टि नहीं की गई थी।

जिलाधिकारी ने इस दुकान को सील करने के बाद साथ में मौजूद जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह को निर्देश देकर दुकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर