लाइव न्यूज़ :

भजन गायक नरेंद्र चंचल नहीं रहे

By भाषा | Updated: January 22, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22जनवरी 'चलो बुलावा आया है' और 'तुने मुझे बुलाया शेरा वालीए' जैसे भक्ति गीतों के लिए लोकप्रिय 'भजन' गायक नरेंद्र चंचल का शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया।

सूत्रों ने बताया कि चंचल ने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दोपहर 12:15 बजे अंतिम सांस ली।

उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को उन्हें दक्षिणी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह मस्तिष्क संबंधी बीमारी से पीड़ित थे।

देश की आजादी से पहले अमृतसर के नमक मंडी में एक पंजाबी परिवार में जन्मे चंचल एक धार्मिक माहौल में पले-बढ़े, जिसने उन्हें बहुत ही कम उम्र से ही 'भजन' और 'आरती' गाना शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी सिनेमा में, उन्हें प्रसिद्धि तब मिली जब उन्होंने 1973 में आई ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की पहली फ़िल्म ‘बॉबी’के लिए ‘बेशक मंदिर मस्जिद’ नामक एक गीत गाया।

इस गाने के लिए, चंचल ने 1974 में फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक का पुरस्कार जीता था।

उनके सबसे लोकप्रिय गानों में से एक 1983 में आई राजेश खन्ना की फिल्म ‘अवतार’ का ‘चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है’ है।

चंचल ने 2009 में अपनी आत्मकथा ‘मिडनाइट सिंगर’ जारी की थी, जिसमें उन्होंने अपने जीवन के शुरुआती संघर्षों और कठिनाइयों से लेकर अपनी उपलब्धियों तक का वर्णन किया है।

गायक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चंचल ने अपनी आवाज के साथ भक्ति संगीत के क्षेत्र में अपने लिए एक अनूठी जगह बनाई थी।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने गायक के परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं चंचल के परिवार के साथ है।

राहुल गांधी ने टेलीग्राम पर शोक संदेश में कहा, ‘‘ अपनी मखमली आवाज में कई भजनों को लोकप्रिय बनाने वाले नरेंद्र चंचल जी का निधन अपूरणीय क्षति है।’’

पार्टी में उनके सहयोगी अभिषेक मनु सिंघवी ने भी अपनी संवेदना व्यक्त है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ नरेंद्र चंचल के नाम से ही स्वत: दिमाग में भजन और माता का जगराता की याद आ जाती है। वह देवी माता के भक्त थे। ओम शांति।’’

चंचल को प्रतिभाशाली गायक और माता रानी का भक्त बताते हुए महान गायिका लता मंगेशकर ने कहा कि उनके निधन की खबर सुनकर दुखी हूं।

उन्होंने कहा, ‘‘ वह बहुत अच्छे व्यक्ति थे, उनकी आत्मा को शांति मिले। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।’’

गायक दलेर मेहंदी, अभिनेता मनोज बाजपेयी, अभिनेता रणवीर शौरी, संगीतकार विशाल डडलानी समेत कई जानी मानी हस्तियों ने चंचल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू