लाइव न्यूज़ :

भजन गायक नरेंद्र चंचल का दिल्ली के अस्पताल में निधन

By भाषा | Updated: January 22, 2021 18:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22जनवरी 'चलो बुलावा आया है' और 'तुने मुझे बुलाया शेरा वालीए' जैसी भक्ति गीतों के लिए लोकप्रिय 'भजन' गायक नरेंद्र चंचल का शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।

सूत्रों ने बताया कि चंचल ने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दोपहर 12:15 बजे अंतिम सांस ली।

उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को उन्हें दक्षिणी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मस्तिष्क संबंधी बीमाारियों से पीड़ित होने के बाद उनका निधन हो गया।

1940 में अमृतसर के नमक मंडी में एक पंजाबी परिवार में जन्मे चंचल एक धार्मिक माहौल में पले-बढ़े, जिन्होंने उन्हें बहुत ही कम उम्र से ही 'भजन' और 'आरती' गाना शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी सिनेमा में, उन्हें प्रसिद्धि तब मिली जब उन्होंने 1973 में आई ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की पहली फ़िल्म "बॉबी" के लिए "बेशक मंदिर मस्जिद" नामक एक गीत गाया।

इस गाने के लिए, चंचल ने 1974 में फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक का पुरस्कार जीता था।

उनके सबसे लोकप्रिय गानों में से एक 1983 में आई राजेश खन्ना की फिल्म "अवतार" का "चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है" है।

चंचल ने 2009 में अपनी आत्मकथा "मिडनाइट सिंगर" जारी की थी, जिसमें उन्होंने अपने जीवन के शुरुआती संघर्षों और कठिनाइयों से लेकर अपनी उपलब्धियों तक का वर्णन किया है।

गायक की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चंचल ने अपनी आवाज के साथ भक्ति संगीत के क्षेत्र में अपने लिए एक अनूठी जगह बनाई थी।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने गायक के परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

गायक दलेर मेहंदी, अभिनेता मनोज बाजपेयी, अभिनेता रणवीर शौरी, संगीतकार विशाल डडलानी समेत कई जानी मानी हस्तियों ने चंचल की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों