लाइव न्यूज़ :

भजन गायक नरेंद्र चंचल का दिल्ली के अस्पताल में निधन

By भाषा | Updated: January 22, 2021 20:30 IST

Open in App

(चौथे पैरा में आवश्यक संशोधन के साथ)

नयी दिल्ली, 22जनवरी 'चलो बुलावा आया है' और 'तुने मुझे बुलाया शेरा वालीए' जैसी भक्ति गीतों के लिए लोकप्रिय 'भजन' गायक नरेंद्र चंचल का शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया।

सूत्रों ने बताया कि चंचल ने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दोपहर 12:15 बजे अंतिम सांस ली।

उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को उन्हें दक्षिणी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मस्तिष्क संबंधी बीमाारियों से पीड़ित होने के बाद उनका निधन हो गया।

देश की आजादी से पहले अमृतसर के नमक मंडी में एक पंजाबी परिवार में जन्मे चंचल एक धार्मिक माहौल में पले-बढ़े, जिन्होंने उन्हें बहुत ही कम उम्र से ही 'भजन' और 'आरती' गाना शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी सिनेमा में, उन्हें प्रसिद्धि तब मिली जब उन्होंने 1973 में आई ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की पहली फ़िल्म "बॉबी" के लिए "बेशक मंदिर मस्जिद" नामक एक गीत गाया।

इस गाने के लिए, चंचल ने 1974 में फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक का पुरस्कार जीता था।

उनके सबसे लोकप्रिय गानों में से एक 1983 में आई राजेश खन्ना की फिल्म "अवतार" का "चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है" है।

चंचल ने 2009 में अपनी आत्मकथा "मिडनाइट सिंगर" जारी की थी, जिसमें उन्होंने अपने जीवन के शुरुआती संघर्षों और कठिनाइयों से लेकर अपनी उपलब्धियों तक का वर्णन किया है।

गायक की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चंचल ने अपनी आवाज के साथ भक्ति संगीत के क्षेत्र में अपने लिए एक अनूठी जगह बनाई थी।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने गायक के परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

गायक दलेर मेहंदी, अभिनेता मनोज बाजपेयी, अभिनेता रणवीर शौरी, संगीतकार विशाल डडलानी समेत कई जानी मानी हस्तियों ने चंचल की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे