लाइव न्यूज़ :

RSS ने कहा-हम चाहते हैं जल्द बने राम मंदिर, हिंदू भावनाओं का ख्याल रखकर निर्णय दे SC

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 2, 2018 13:15 IST

आरएसएस के सरकार्यवाहक भैय्या जी जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही साथ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह और संघ प्रमुख मोहन भागवत के बीच हुई बैठक की पुष्टि की। 

Open in App

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चल रही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की तीन दिवसीय बैठक शुक्रवार (2 नंवबर) को खत्म हो गई है। बैठक खत्म होने के बाद आरएसएस के सरकार्यवाहक भैय्या जी जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही साथ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह और संघ प्रमुख मोहन भागवत के बीच हुई बैठक की पुष्टि की। 

उन्होंने राम मंदिर पर पूछे गए सवाल को लेकर कहा है, 'राम मंदिर बने ये सबकी इच्छा है। राम सब के हृदय में हैं पर वो प्रकट होते हैं मंदिरों के द्वारा। हम चाहते हैं कि मंदिर बने। काम में कुछ बाधाएं अवश्य हैं और हम अपेक्षा कर रहे हैं कि न्यायालय हिन्दू भावनाओं को समझकर निर्णय देगा।' वहीं, उन्होंने कहा कि अगर कोई रास्ता नहीं बचता तो कानून बनाना आखिरी रास्ता है, लेकिन इस फैसले को सरकार को लेना है। यह मामला 30 सालों से चल रहा है। साथ ही साथ यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो आंदोलन फिर से किया जाएगा। 

वहीं, 31 अक्टूबर को अयोध्या में जल्द से जल्द राम मंदिर निर्माण की पैरवी करते हुए आरएसएस ने कहा था कि मंदिर निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर कानून बनाना चाहिए ठीक उसी तरह जैसे सरदार वल्लभभाई पटेल ने गुजरात में सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराया था। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने केंद्र से 1994 में उच्चतम न्यायालय में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय में किये गए वादों को पूरा करने का अनुरोध किया था। संघ ने कहा था कि तत्कालीन सरकार इस बात पर सहमत हो गयी थी कि यदि बाबरी मस्जिद बनने से पहले वहां मंदिर होने के साक्ष्य पाये गये तो वह हिन्दू समुदाय का साथ देगी। 

टॅग्स :आरएसएसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं