लाइव न्यूज़ :

भाई सौमेन्दु और तृणमूल के अनेक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे: शुभेन्दु अधिकारी

By भाषा | Updated: January 1, 2021 16:53 IST

Open in App

नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल), एक जनवरी तृणमूल कांग्रेस को छोड़ कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए शुभेन्दु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि उनके भाई एवं तृणमूल नेता सौमेन्दु अनेक कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल होंगे।

सौमेन्दु को हाल ही में कोन्टाई नगरपालिका के प्रशासक पद से हटा दिया गया था।

शुभेन्दु ने पूर्व मेदिनीपुर में एक बैठक में कहा कि सौमेन्दु कुछ पार्षदों और तृणमूल कांग्रेस के 5,000 कार्यकर्ताओं के साथ दिन में भगवा पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि तर्णमूल कांग्रेस जल्द ही ढह जाएगी।

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर कहा ,‘‘ मेरा छोटा भाई सौमेन्दु कोन्टाई में आज भाजपा में शमिल होगा। उसके साथ कई पार्षद और तृणमूल कांग्रेस के जमीनी स्तर के 5,000 कार्यकर्ता होंगे। तृणमूल कांग्रेस शीघ्र ही ढह जाएगी।’’

गौरतलब है कि सौमेन्दु ने बृहस्पतिवार को कहा था कि हर घर में कमल खिलेगा। इससे यह संकेत मिल रहे थे कि वह अपने भाई के नक्शे कदम पर चलते हुए भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

अधिकारी के परिवार के दो लोग दिव्येंन्दु और शिशर तृणमूल कांग्रेस में हैं।

भाजपा नेता ने दावा किया कि आठ जनवरी को यहां होने वाली उनकी रैली में कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा,‘‘ अगर रैली स्थल तक पहुंचने में किसी को भी किसी भी प्रकार की बाधा आए ,तो वह मुझे फोन कर सकता है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ तृणमूल कांग्रेस के असामाजिक तत्वों ने 29 दिसंबर को एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे श्रद्धालुओं पर हमला किया था । उनके वाहनों पर सनातन हिंदू धर्म संस्थान के झंड़े लगे हुए थे। हमलावरों को सबक सिखाया जाएगा।’’

कारोबारी विनय मिश्रा के कोलकाता स्थित दो आवासों पर बहस्पतिवार को सीबीआई के छापों पर उन्होंने कहा ,‘‘एजेंसी मामले में शामिल एक दिग्गज के दरवाजे पर शीघ्र ही दस्तक देगी। जरा इंतजार कीजिए....।’’

मिश्रा को कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस का करीबी माना जाता है। यह मामला भारत बांग्लादेश सीमा पर मवेशियों की तस्करी से जुड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू