लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में भाई पोंटा बहुत सामान्य ढंग से मनाया गया

By भाषा | Updated: November 16, 2020 19:35 IST

Open in App

कोलकाता, 16 नवंबर कोविड-19 महामारी के चलते पश्चिम बंगाल में इस बार ‘भाई फोंटा’ बहुत सामान्य ढंग से मनाया गया और राज्यभर में महिलाओं ने अपने भाइयों की लंबी उम्र एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।

इस बार इस त्योहार में उतना जोश देखने को नहीं मिला जो हर बार दिखता था। कुछ लोग ही उपहार खरीदने के लिए निकले, रेस्तराओं में भी बहुत कम ही लोग नजर आये जबकि हर बार इस मौके पर लोगों का भारी भीड़ रहती थी।

मुख्मयंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के लोगों को इस पर्व की बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट किया भाई पोंटा (भाई दूज) के मौके पर सभी भाइयों एवं बहनों को बधाई।

वैसे कई नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष एवं अन्य नेताओं ने पार्टी की महिला शाखा की सदस्यों के साथ यह त्योहार मनाया। शहर के हस्टिंग इलाके में भाजपा के नये कार्यालय में यह उत्सव मनाया गया और इस मौके पर महिला मोर्चे की प्रमुख अग्निमित्रा पाल मौजूद थीं।

दक्षिण कोलकाता के चेतला इलाके में कई महिलाएं तृणमूल कांग्रेस के नेता और वरिष्ठ मंत्री फिरहाद हकीम को तिलक लगाती हुई नजर आयीं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी सभी बहनों के लिए समृद्ध एवं खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।’’

ममता बनर्जी मंत्रिमंडल के एक अन्य मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि कोविड-19 के चलते वह और उनकी बहनें इस साल यह त्योहार नहीं मना पायीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन