लाइव न्यूज़ :

भागवत ने प्रशासन में संघ के हस्तक्षेप के आरोपों को खारिज किया

By भाषा | Updated: September 19, 2021 23:02 IST

Open in App

उदयपुर, 19 सितंबर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (संघ) प्रमुख मोहन भागवत ने प्रशासन के कार्यों में संघ के हस्तक्षेप के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नेताओं के साथ बैठक करना और उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना ‘‘सत्ता में भागीदारी’ करना नहीं है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि ये आरोप मीडिया के बनाए हैं।

उदयपुर में प्रबुद्ध लोगों से संवाद के दौरान भागवत ने कहा, ‘‘ सत्ता में संघ की भागीदारी गुमराह करने वाली बात है और मीडिया द्वारा उत्पन्न की गई है।’’

उन्होंने कहा कि संघ के स्वयं सेवक अगर नेताओं से मिलते हैं और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हैं तो इसे सत्ता में भागीदारी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

भागवत को उद्धृत करते हुए संघ द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘कम्युनिस्ट सहित अन्य सरकारें भी कई कार्यों में संघ के स्वयंसेवकों का सहयोग लेती हैं।’’

संघ प्रमुख ने यह टिप्पणी बुद्धिजीवियों के सम्मेलन के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में की। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयं सेवक लोगों के चरित्र निर्माण के जरिये राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य के लिए काम करते हैं।

भागवत ने संघ के संस्थापक के बी हेडगवार का जिक्र करते हुए कहा कि वह हमेशा कहते थे कि हिंदू समाज का संगठन ही देश की सभी समस्याओं का समाधान कर सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हिंदू विचारधारा शांति और सच्चाई की विचारधारा है। हम हिंदू नहीं है जैसे अभियान देश और समाज को कमजोर करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे हैं। जहां पर भी हिंदुओं की आबादी कम हुई, वहां पर समस्या पैदा हुई।’’

केरल और पश्चिम बंगाल में संघ कार्यकर्ताओं की दिक्कतों पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि समाज जिस चीज से पीड़ित है, उससे स्वयं सेवक भी पीड़ित हैं। भागवत ने इसके साथ ही कहा कि स्वयंसेवक भयभीत होकर भागने वाले नहीं हैं।

भेदभाव रहित समाज के सवाल पर भागवत ने कहा कि संघ की शाखाओं में लोगों को भेदभाव नहीं करना सिखाया जाता है। हम हिंदू हैं और यही शाखा में सिखाया जाता है।

उन्होंने कहा,‘‘इसलिए संघ में भेदभाव का कोई माहौल नहीं है। स्वयंसेवक अपने व्यक्तिगत जीवन में भी इस आदर्श को स्थापित करने की कोशिश करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया