लाइव न्यूज़ :

भागवत ने साधु-संतों की भूमिका की सराहना की, कहा : आध्यात्मिक शक्ति देश की समग्र क्षमता का आधार

By भाषा | Updated: November 10, 2021 20:41 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 10 नवंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि किसी भी देश की समग्र क्षमता उसकी आध्यात्मिक शक्ति पर निर्भर करती है और हमारे साधु-संतों ने भारत की आध्यात्मिक शक्ति को बढ़ाने में खासा योगदान दिया है।

इससे पहले, भागवत ने महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के हिंगोली जिले के नरसी (नामदेव) में 13वीं शताब्दी के वारकरी संत और कवि नामदेव के जन्मस्थल का दौरा किया। आरएसएस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस अवसर पर सरसंघचालक ने नरसी गांव में स्थानीय व अन्य लोगों से बातचीत की।

विज्ञप्ति में भागवत के हवाले से कहा गया है, "संत नामदेव ने लोगों को सरल भाषा में धार्मिक जीवन जीने के बारे में बताया था। उन्होंने वारकरी संप्रदाय (भगवान विट्ठल के भक्तगण) के संदेश को पंजाब तक पहुंचाया। यह हिंदू समुदाय की शांति और सद्भाव को स्पष्ट करता है। पंजाब में लोगों ने संत नामदेव के मार्ग को आसानी से स्वीकार कर लिया। संत नामदेव के 61 पद गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल हैं। श्री गुरु नानक (सिख धर्म के संस्थापक) और गुरु गोबिंद सिंह ने हमेशा संत नामदेव को सम्मान का स्थान दिया।’’

उन्होंने कहा कि किसी भी देश की समग्र क्षमता उसकी आध्यात्मिक शक्ति पर निर्भर करती है। भागवत ने कहा, "हमारे साधुओं और संतों ने इस आध्यात्मिक शक्ति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।"

विज्ञप्ति के अनुसार भागवत बृहस्पतिवार को औरंगाबाद पहुंचेंगे जहां वह 14 नवंबर तक कई बैठकें करेंगे। वह 15 नवंबर को हैदराबाद के रास्ते कोलकाता रवाना होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान