लाइव न्यूज़ :

भगवंत मान का दावा :भाजपा के वरिष्ठ नेता ने पार्टी में शामिल होने के लिए धन, मंत्री पद की पेशकश की

By भाषा | Updated: December 5, 2021 21:53 IST

Open in App

चंडीगढ़/नयी दिल्ली, पांच दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को भाजपा पर पंजाब में उनके विधायकों और सांसद को तोड़ने के प्रयास करने का आरोप लगाया। साथ ही आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान ने दावा किया कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भगवा पार्टी में शामिल होने के लिए उन्हें धन और केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने की पेशकश की।

इन आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है।

आप के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने आरोप लगाया, '' हमारे सांसद भगवंत मान को अमित शाह के कार्यालय से सीधे फोन किये गये।''

संगरूर के सांसद ने चंडीगढ़ में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें धन या किसी अन्य चीज से नहीं खरीदा जा सकता है।

किसी का नाम लिए बगैर मान ने दावा किया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ने चार दिन पहले उनसे संपर्क किया और उनसे कहा, ‘‘मान साहब, भाजपा में शामिल होने के लिए आप क्या लोगे?’’

उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे यह भी पूछा गया कि क्या ‘‘आपको धन की जरूरत है।’’

आप नेता ने दावा किया कि उनसे कहा गया कि अगर वह भाजपा में शामिल होते हैं तो उन्हें केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा।

पंजाब में आप के एकमात्र सांसद मान ने कहा, ‘‘मैंने उनसे (भाजपा नेता) कहा कि मैं मिशन पर हूं, न कि कमीशन पर।’’

सांसद ने कहा कि उन्होंने भाजपा नेता से कहा कि दूसरे लोग होंगे ‘‘जिन्हें आप खरीद सकते हैं।’’

मान ने कहा कि उन्हें धन या किसी और चीज से नहीं खरीदा जा सकता है।

जब उनसे भाजपा नेता के नाम का खुलासा करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि सही समय पर वह नाम का खुलासा करेंगे। आप नेता ने दावा किया कि भाजपा का पंजाब में कोई जनाधार नहीं है। भाजपा नेताओं को गांवों में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था और कृषि कानूनों को लेकर उन्हें किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इन कानूनों को सरकार ने पिछले हफ्ते निरस्त कर दिया।

इस बीच, भाजपा पर निशाना साधते हुए आप के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने दावा किया कि कांग्रेस के 25 विधायक उनकी पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क कर रहे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी इस ''कचरे'' को नहीं चाहती और कहा कि अगर भाजपा इन्हें अपने पाले में लेना चाहे तो वह विधायकों की इस सूची को भाजपा के साथ साझा करने को तैयार हैं।

चड्ढा ने आरोप लगाया कि दिल्ली के ''शीर्ष भाजपा नेता'' उनकी पंजाब इकाई के नेताओं को फोन कर भाजपा में शामिल होने की पेशकश के साथ ही रिश्वत देने का प्रयास कर रहे हैं।

चड्ढा ने दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया, '' दिल्ली से भाजपा के शीर्ष नेता हमारे पंजाब के नेताओं, सांसद और विधायकों को फोन कर उनसे भाजपा में शामिल होने का अनुरोध कर रहे हैं और उन्हें पैसा, भूमि, संपत्ति और पद की पेशकश कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल