लाइव न्यूज़ :

भगवंत मान ने कहा, 'खालिस्तानियों के आका पाकिस्तान से भेज रहे हैं आर्थिक मदद'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 27, 2023 07:58 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि खालिस्तानियों की आवाज बुलंद करने वाले असामाजिक तत्वों के साथ पंजाब सरकार बेहद सख्ती से निपटेगी और इसके लिए पंजाब पुलिस को फ्री हैंड दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि खालिस्तानियों को पाकिस्तान से मिल रही है पैसों की मददखालिस्तानियों की आवाज बुलंद करने वालों से पंजाब सरकार बेहद सख्ती से निपटेगी पंजाब में चंद मुट्ठी भर लोग लगा रहे खालिस्तान का नारा, जिन्हें जल्द ही दबा दिया जाएगा

भावनगर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर के अजनाला में हुए हिंसा पर बात करते हुए रविवार को खुले तौर पर कहा कि खालिस्तान समर्थकों को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान सहित विश्व के अन्य देशों से आर्थिक मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री मान ने यह बयान खालिस्तान के समर्थक अमृतपाल सिंह द्वारा की गई हिंसा के संबंध में दिया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह बात गुजरात के भावनगर में कही, जहां वो एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि खालिस्तानियों की आवाज बुलंद करने वाले असामाजिक तत्वों के साथ पंजाब सरकार बेहद सख्ती से निपटेगी और इसके लिए पंजाब पुलिस को फ्री हैंड दिया गया है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया पंजाब में कुछ लोगों का एक छोटा सा तबका है, जो पंजाब में खालिस्तान समर्थन में अपनी आवाज उठा रहा है लेकिन उस आवाज को जल्द ही दबा दिया जाएगा।

अजनाला हिंस में लगे खालिस्तान समर्थक नारों के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ऐसा किसी को नहीं समझना चाहिए कि चंद मुट्ठी भर लोग, जो खालिस्तान समर्थन का नारा लगा रहे थे। वे पूरे पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं? जिन्हें पंजाब को जानना है वो खुद आकर देखें कि कितने लोग और कौन ऐसे नारे लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "खालिस्तान की मांग के पीछे मुट्ठी भर लोग हैं, जिन्हें पाकिस्तान और दूसरे देशों में बैठे आकाओं से पैसा मिल रहा है, जिसके दम पर वो अपनी दुकान यहां चला रहे हैं लेकिन पंजाब सरकार ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त एक्शन लेगी और इस पूरी मुहिम को जड़ से खत्म कर देगी।"

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि खालिस्तानियों के आका सीमा पार पाकिस्तान में बैठे हैं और वे वहां से पंजाब के हालात खराब करना चाहते हैं, लेकिन पंजाब सरकार उनके मंसूबे को कभी कामयाब नहीं होने देगी। मालूम हो कि हाल ही में 'वारिस दे पंजाब' के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों द्वारा अमृतसर के अजनाला में थाने से एक आरोपी को रिहा कराने के लिए 'गुरु ग्रंथ साहिब' को ढाल की तरह प्रयोग किया गया। जिसके बाद सीएम मान ने कहा था कि सिखों की पवित्र ग्रंथ को ढाल बनाने वालों को कभी भी पंजाब का वारिस नहीं कहा जा सकता है।

टॅग्स :भगवंत मानपंजाबपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?