लाइव न्यूज़ :

भगवंत खूबाः मंत्रिपरिषद में लिंगायत समुदाय को प्रतिनिधित्व

By भाषा | Updated: July 7, 2021 22:41 IST

Open in App

बेंगलुरु, सात जुलाई कांग्रेस के दिग्गजों को हराने वाले भगवंत खूबा राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लिंगायत समुदाय से हैं और इस समुदाय को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तरी कर्नाटक में अपना प्रमुख वोट आधार मानती है।

दो बार के लोकसभा सदस्य खूबा के बुधवार को केंद्रीय मंत्री बनने को कैबिनेट में लिंगायत प्रतिनिधित्व को भरने के एक कदम के रूप में देखा जा रहा है। पिछले साल सितंबर में कोविड​​-19 के कारण सुरेश अंगड़ी की मृत्यु के बाद कैबिनेट में लिंगायत प्रतिनिधित्व खत्म हो गया था। अंगड़ी रेल राज्य मंत्री थे।

इंजीनियरिंग स्नातक खूबा (54) पारिवारिक व्यवसाय को संभाल रहे थे और उन्होंने 2014 में लोकसभा सदस्य बनने से पहले कभी भी चुनाव नहीं लड़ा था। उन्होंने इस क्षेत्र से राजनीतिक दिग्गज, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एन धरम सिंह को बीदर सीट पर हराया था। उन्होंने 2019 में क्षेत्र में कांग्रेस के एक और दिग्गज ईश्वर बी खांडरे को हराकर फिर से इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

एक जून, 1967 को बीदर के औरद में जन्मे खूबा ने श्री सिद्धगंगा प्रौद्योगिकी संस्थान, तुमकुरु से बी.ई. (मैकेनिकल) डिग्री हासिल की। वह वर्तमान में कृषि पर स्थायी समिति, और सलाहकार समिति, रेल मंत्रालय के सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब