लाइव न्यूज़ :

भदोही भेजी जाने वाली टीके की खेप बरेली पहुंची

By भाषा | Updated: January 14, 2021 21:48 IST

Open in App

भदोही (उप्र), 14 जनवरी उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए भदोही भेजी जाने वाली टीके की खेप गलती से बरेली पहुंच गई है।

जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि टीके की 648 खुराकें मिर्जापुर के रास्ते भदोही पहुंचाई जानी थीं।

उन्होंने बताया कि योजना के मुताबिक भदोही, सोनभद्र और मिर्जापुर जिले में लगाए जाने वाले टीके की खेप को मिर्जापुर भेजा गया था, मगर मिर्जापुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभु दयाल वर्मा ने बताया कि भदोही भेजी जाने वाली खुराक मिर्जापुर नहीं पहुंची है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मामले की पड़ताल में पाया गया कि भदोही भेजी जाने वाली खेप दरअसल गलती से बरेली पहुंच गई है। बरेली जिला प्रशासन से सत्यापन के बाद पुलिस की एक टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मी टीके की खुराक लेने के लिए बरेली गए।

प्रसाद ने बताया कि पहले चरण में जिले में 5296 लोगों को टीका लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब