भाबेश कलिता असम भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त, शारदा देवी को मणिपुर की कमान

By भाषा | Updated: June 26, 2021 17:38 IST2021-06-26T17:38:54+5:302021-06-26T17:38:54+5:30

Bhabesh Kalita appointed as the President of Assam BJP, Sharda Devi as the command of Manipur | भाबेश कलिता असम भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त, शारदा देवी को मणिपुर की कमान

भाबेश कलिता असम भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त, शारदा देवी को मणिपुर की कमान

नयी दिल्ली, 26 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को असम के कामरूप जिले की रंगिया विधानसभा सीट से विधायक भाबेश कलिता को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया जबकि मणिपुर में वरिष्ठ नेता शारदा देवी को प्रदेश इकाई की कमान सौंपी गई है।

पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने कहा कि अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दोनों नेताओं की नियुक्ति को हरी झंडी दी।

कलिता, रंजीत कुमार दास की जगह लेंगे।

हाल ही में संपन्न असम विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की थी और उसने लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता पर कब्जा जमाया। भाजपा ने यह चुनाव रंजीत कुमार दास की अध्यक्षता में लड़ा था।

दास को हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है।

वहीं, मणिपुर में अध्यक्ष पद पर नियुक्त की गई शारदा देवी इससे पहले प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष और प्रशिक्षण विभाग की मुखिया थीं।

वह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस टिकेंद्र सिंह की जगह लेंगी। सिंह का इसी साल 13 मई को कोविड-19 संबंधी परेशानियों के बाद निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bhabesh Kalita appointed as the President of Assam BJP, Sharda Devi as the command of Manipur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे