भाबेश कलिता को असम भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: June 26, 2021 15:47 IST2021-06-26T15:47:25+5:302021-06-26T15:47:25+5:30

Bhabesh Kalita appointed as Assam BJP President | भाबेश कलिता को असम भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

भाबेश कलिता को असम भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

नयी दिल्ली, 26 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को असम के कामरूप जिले की रंगिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक भाबेश कलिता को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भाबेश कलिता की नियुक्ति को हरी झंडी दी। वह रंजीत कुमार दास की जगह लेंगे।

हाल ही में संपन्न असम विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की थी और उसने लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता पर कब्जा जमाया। भाजपा ने यह चुनाव रंजीत कुमार दास की अध्यक्षता में लड़ा था।

दास को हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bhabesh Kalita appointed as Assam BJP President

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे