लाइव न्यूज़ :

भवानीपुर विधानसभा उपचुनावः सीएम ममता से हारीं प्रियंका टिबरेवाल, कहा-मैं इस खेल का 'मैन ऑफ द मैच' हूं, 25000 से ज्यादा वोट हासिल किए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 3, 2021 16:02 IST

निर्वाचन आयोग ने रविवार दोपहर को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एच के द्विवेदी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि हिंसा की आशंका के बीच राज्य में चुनाव नतीजों पर कोई जश्न समारोह न किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सरकार पर्याप्त कदम उठाए गए ताकि चुनाव के बाद हिंसा न हो।मतगणना के दौरान या बाद में कोई भी जश्न समारोह/जुलूस को अनुमति नहीं दी जाएगी। निर्वाचन आयोग ने द्विवेदी से निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है।

कोलकाताः भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव में सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को 58000 से अधिक मतों से हरा दिया है। 

भवानीपुर बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि मैं इस खेल का 'मैन ऑफ द मैच' हूं, क्योंकि मैंने ममता बनर्जी के गढ़ में चुनाव लड़ा और 25,000 से ज्यादा वोट हासिल किए। कड़ी मेहनत जारी रखूंगी। आगे भी सीएम ममता को चुनौती देने के लिए तैयार हूं। 

निर्वाचन आयोग ने रविवार दोपहर को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एच के द्विवेदी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि हिंसा की आशंका के बीच राज्य में चुनाव नतीजों पर कोई जश्न समारोह न किया जाए। निर्वाचन आयोग ने एक पत्र में कहा कि राज्य सरकार पर्याप्त कदम उठाए गए ताकि चुनाव के बाद हिंसा न हो।

आयोग के सचिव राकेश कुमार ने पत्र में कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए चल रही मतगणना के दौरान या बाद में कोई भी जश्न समारोह/जुलूस को अनुमति नहीं दी जाएगी। यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जाए कि आयोग के निर्देश का सख्ती से पालन किया जाए जबकि महामारी के मद्देनजर पहले से ही इन सभी गतिविधियों पर रोक लगायी गयी है। साथ ही राज्य सरकार पर्याप्त कदम उठाए ताकि चुनाव के बाद कोई हिंसा न हो।’’ निर्वाचन आयोग ने द्विवेदी से निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है।

भवानीपुर सीट से बनर्जी की प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी की प्रियंका टिबरेवाल ने शनिवार रात को कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल को पत्र लिखकर उनसे चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद हिंसा की किसी तरह की घटना को रोकने के लिए एहतियातन कदम उठाने का पुलिस को आदेश देने का अनुरोध किया था।

टॅग्स :पश्चिममता बनर्जीBJPटीएमसीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos