बेपोर विधानसभा सीट 2026ः TMC नेता अनवर लड़ेंगे इलेक्शन, 2021 में जीते थे पर्यटन मंत्री मोहम्मद रियास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2026 11:28 IST2026-02-02T11:27:15+5:302026-02-02T11:28:50+5:30

Beypore Assembly seat 2026: अनवर अक्सर रियास के लिए ‘‘दामाद’’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं। सरकार और माकपा (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) परिवार की मुट्ठी में है। कोझिकोड से माकपा के वे बड़े नेता कहां हैं जिन्होंने पार्टी के लिए काम किया? अब तो कार्यकर्ता भी उनके साथ नहीं हैं।

Beypore Assembly seat 2026 TMC leader PV Anvar contest election Tourism Minister PA Mohammed Riyas won in 2021 Kozhikode kerala polls chunav | बेपोर विधानसभा सीट 2026ः TMC नेता अनवर लड़ेंगे इलेक्शन, 2021 में जीते थे पर्यटन मंत्री मोहम्मद रियास

Beypore Assembly seat 2026

HighlightsBeypore Assembly seat 2026: कोई शक नहीं है कि पर्यटन मंत्री एक नेता हैं।Beypore Assembly seat 2026: अनवर ने स्पष्ट जवाब देने से इनकार कर दिया।Beypore Assembly seat 2026: किसी को तो चुनाव लड़ना ही होगा।

कोझिकोडः केरल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एक ओर जहां संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता पीवी अनवर कोझिकोड जिले के बेपोर निर्वाचन क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। इस सीट का प्रतिनिधित्व वर्तमान में पर्यटन मंत्री पीए मोहम्मद रियास कर रहे हैं। एलडीएफ के पूर्व विधायक अनवर ने वाम मोर्चा छोड़ने के बाद विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे, जिसे हाल में यूडीएफ का सहयोगी दल बनाया गया है।

आगामी विधानसभा चुनावों में रियास के खिलाफ अनवर के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच तृणमूल नेता पिछले कई हफ्तों से बेपोर निर्वाचन क्षेत्र में सक्रिय हैं। रियास मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के दामाद भी हैं। सोमवार को अनवर ने चलियम बंदरगाह का दौरा किया और मछुआरों तथा मछली व्यापारियों से बातचीत की।

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी उम्मीदवारी तय है, तो अनवर ने स्पष्ट जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘किसी को तो चुनाव लड़ना ही होगा। फैसला बाद में होगा। देखते हैं।’’ रियास को लेकर की गई अपनी टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर, अनवर ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि पर्यटन मंत्री एक नेता हैं।

अनवर अक्सर रियास के लिए ‘‘दामाद’’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लेकिन सरकार और माकपा (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) एक परिवार की मुट्ठी में है। यहां (कोझिकोड) से माकपा के वे बड़े नेता कहां हैं जिन्होंने पार्टी के लिए काम किया? अब तो कार्यकर्ता भी उनके साथ नहीं हैं।’’ अनवर ने यह भी आरोप लगाया कि रियास आम लोगों से जुड़े मुद्दों को हल करने में नाकाम रहे हैं।

यूडीएफ के चुनाव प्रचार को लेकर लोगों में भारी उत्साह होने का दावा करते हुए अनवर ने एलडीएफ की राज्यव्यापी विकास रैली की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘एलडीएफ पूरे राज्य में विकास रैली कर रही है। अगर वास्तव में विकास हुआ है, तो ऐसी रैली की क्या जरूरत है? यह एक धोखा है।’’ माकपा और एलडीएफ ने अनवर के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अनवर ने इससे पहले मलप्पुरम जिले के नीलांबुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता था। अब उन्होंने अपना ध्यान बेपोर पर केंद्रित कर लिया है, क्योंकि यूडीएफ आने वाले हफ्तों में उम्मीदवारों की घोषणा और सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे सकता है।

Web Title: Beypore Assembly seat 2026 TMC leader PV Anvar contest election Tourism Minister PA Mohammed Riyas won in 2021 Kozhikode kerala polls chunav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे