लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन की आड़ में "देशविरोधी गतिविधियों" को अंजाम देने वालों से सावधान रहें : चौहान

By भाषा | Updated: January 31, 2021 21:51 IST

Open in App

इंदौर, 31 जनवरी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सत्तारूढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं से रविवार को अपील की कि वे उन तत्वों से सावधान रहें जो दिल्ली में जारी किसान आंदोलन की आड़ में कथित तौर पर देशविरोधी और असामाजिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को ऐसे तत्वों की पहचान की क्षमता भी विकसित करनी चाहिए।

भाजपा की जारी विज्ञप्ति के मुताबिक चौहान ने यहां पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

विज्ञप्ति के मुताबिक चौहान ने बैठक में यह भी कहा कि राज्य में भाजपा की सत्ता तथा संगठन के बीच बढ़िया तालमेल है और पार्टी आगामी नगरीय निकाय चुनावों में पहले से बेहतर प्रदर्शन करेगी।

विज्ञप्ति के मुताबिक भाजपा की आंतरिक बैठक के अलग-अलग सत्रों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और अन्य आला नेता भी शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?