लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकों के बारे में अफवाह फैलने वालों से सावधान रहें: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

By भाषा | Updated: January 16, 2021 17:08 IST

Open in App

जम्मू, 16 जनवरी जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को लोगों को कोविड-19 टीके के बारे में अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश में सफल टीकाकरण अभियान सुनिश्चित करने के लिये प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

जम्मू-कश्मीर में 40 केन्द्रों में शनिवार को कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान शुरू हो गया, जिसके तहत स्वास्थ्य कर्मियों को सबसे पहले टीके लगाए जा रहे हैं।

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को पुणे स्थित भारतीय सीरम संस्थान की ओर से 'कोविशील्ड' टीके की पहली खेप में 1,46,500 खुराकें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 79 हजार टीके कश्मीर में जबकि 67,500 टीके जम्मू क्षेत्र में लगाए जाएंगे।

सिन्हा ने यहां राजकीय चिकित्सा कॉलेज अस्पताल में टीकाकरण अभियान की शुरुआत करते हुए कहा, ''कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में आज का दिन निर्णायक है...यह हमारे देश के लिये गर्व की बात है लेकिन हमें टीकों के बारे में अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहना है।''

उन्होंने लोगों से टीके की प्रभावकारिता से संबंधित अफवाहों पर ध्यान न देने का अनुरोध करते हुए प्रशासन से इस बारे में प्रचार अभियान शुरू करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे