लाइव न्यूज़ :

दिवाली से पहले 'लकी ड्रा' धोखाधड़ी से रहें सावधान: मुंबई पुलिस ने लोगों को किया आगाह

By भाषा | Updated: November 1, 2021 17:36 IST

Open in App

मुंबई, एक नवंबर मुंबई पुलिस के साइबर अपराध विभाग ने लोगों से दिवाली से पहले ‘‘लकी ड्रॉ’’ की आड़ में धोखाधड़ी के जाल में नहीं फंसने की सोमवार को अपील की।

एक अधिकारी ने कहा कि जालसाज ‘ऑनलाइन शॉपिंग लकी ड्रॉ कॉन्टेस्ट’ जैसे शीर्षकों के साथ-साथ ‘स्क्रैच कार्ड’ और प्रतिष्ठित ई-कॉमर्स फर्मों के नाम से पत्र के साथ अलग-अलग पेशकश दे रहे हैं, जिनमें दावा किया गया है कि उन्होंने एक लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक के पुरस्कार जीते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वे फिर लोगों से पुरस्कार का दावा करने के लिए एक राशि जमा करने के लिए कहते हैं। हालांकि, इस प्रक्रिया का उद्देश्य लोगों को धोखा देना है। किसी को भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेना चाहिए और इसके बजाय पुलिस को सूचना देनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे