लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस टीके की पेशकश करने वाले धोखेबाजों से सावधान रहें: मप्र पुलिस

By भाषा | Updated: December 24, 2020 21:38 IST

Open in App

भोपाल, 24 दिसंबर मध्यप्रदेश साइबर अपराध शाखा ने जनहित में परामर्श जारी कर लोगों को चेताया है कि कोविड-19 का टीका लगवाने की बुकिंग करवाने हेतु पंजीयन करने के नाम पर धोखेबाज लोगों की आने वाली लुभावनी फोन कॉल से सचेत रहें।

साइबर अपराध भोपाल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि साइबर धोखाधड़ी करने वाले जो आरोपी हैं, वे वर्तमान में जो चलती रहती हैं उनको बिन्दु बनाकर धोखाधड़ी करते हैं। इसलिए कोरोना वायरस के टीके की पेशकश करने वाले ठगों से सावधान रहें।

उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह की हमारे पास एक शिकायत आई है, उसमें धोखधड़ी करने वाले ठग ने फोन कर उनसे कहा है कि आप पहले से पंजीयन करवा ले। आप जल्दी पंजीयन करवाएंगे तो कम पैसे में आपका टीकाकरण हो जाएगा और अभी से 500 रुपये दे दें। उसके बाद बाकी पैसा दे दीजिए।’’

सकलेचा ने बताया, ‘हमारे यहां पर जिसने ऐसे फोन आने की शिकायत की है, वह कॉलेज का छात्र है एवं जागरूक है। इसलिए उसने ये सब जानकारी जैसे ही उसको प्राप्त हुई, उसने भोपाल पुलिस को दी।’’

उन्होंने कहा कि जब भोपाल पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि और भी इस तरह के मामले देशभर में चल रहे हैं।

सकलेचा ने बताया, ‘‘हमने एक दिशा-निर्देश भी जारी किया है कि कोविड-19 टीके के नाम पर कोई भी लिंक आ रहा है, उसे साझा न करें, बिल्कुल भी क्लिक न करें और उसे फॉलो न करें, अन्यथा वे आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे (धोखेबाज) कहते हैं कि जो ओटीपी आपके पास आया है, वह कोविड-19 के पंजीयन का है, जबकि वह ओटीपी ट्रांजेक्शन का होता है और जैसे ही कोई इस ओटीपी को सामने वाले को दे देता है तो उसके बैंक खाते से पैसा कट जाता है।’’

जब उनसे सवाल किया गया कि अभी भोपाल में कितने लोगों की आपके पास शिकायत आयी हैं, तो इस पर सकलेचा ने कहा, ‘‘अभी हमारे पास एक ही शिकायत आई है। यह शिकायत एक हफ्ते पहले आई है और वह भी सूचना की तरह है। उनके साथ धोखाधड़ी नहीं हुई है। लेकिन जैसे ही हमें जानकारी मिली हमने दिशा-निर्देश जारी किया और हम लगातार इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि वह आरोपी कहां का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे