लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर दिया विवादित बयान- दक्षिण भारत जाने से बेहतर है पाकिस्तान जाना!

By स्वाति सिंह | Updated: October 13, 2018 18:32 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा 'जब मैं जब साउथ जाता हूं तो मुझे वहां की भाषा समझ आती नहीं और ना ही वहां का खाना अच्छा लगता है। साऊथ का कल्चर पूरी तरह से अलग है।  

Open in App

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर अपने पाकिस्तान प्रेम के कारण चर्चा में आ गए हैं।  दरअसल, हिमाचल प्रदेश के कसौली लिटरेचर फेस्टिवल के पहले सत्र के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पाकिस्तान की यात्रा को दक्षिण भारत की यात्रा से बेहतर बताया।  

उन्होंने कहा 'जब मैं जब साउथ जाता हूं तो मुझे वहां की भाषा समझ आती नहीं और ना ही वहां का खाना अच्छा लगता है। साऊथ का कल्चर पूरी तरह से अलग है।  उन्होंने कहा 'जब मैं पाकिस्तान जाता हूं तो वहां की भाषा एक जैसी है। उन्होंने कहा 'पाकिस्तान में सबकुछ अद्भुत है।'

इससे पहले पंजाब के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बीते महीनें पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने को लेकर फिर से एक बयान दिया था।  उन्होंने कहा कि पाक चीफ को गले लगाने का मतलब सिर्फ एक झप्पी थी न कि राफेल सौदा। मंगलवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि सिद्धू द्वारा पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने से देश के सैनिकों का मनोबल कम हुआ।

इस बात का पलटवार करते हुए सिद्धू ने कहा था एक साधारण सी झप्पी को लोग पता नहीं क्या-क्या कह रहे हैं। इस पूरे मामले को जानबूझकर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया गया है। सिद्धू ने संवाददाताओं से कहा कि आपने यह मुद्दा फिर से उठाना शुरू कर दिया। सिद्धू इतने महत्वपूर्ण व्यक्ति हो गए हैं कि रक्षा मंत्री उनके बारे में बयान देती हैं। यह केवल एक झप्पी थी। यह किसी तरह की कोई साजिश नहीं थी, झप्पी राफेल सौदा नहीं है, झप्पी गुरसिखों पर गोलियां चलाना भी नहीं है। 

गौरतलब है कि सिद्धू की कांग्रेस पार्टी इन दिनों राफेल को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार पर आय दिन कोई-न-कोई आरोप लगा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि इस राफेल डीफ में करोड़ों का घोटाला हुआ है। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं