आंध्र को सर्वश्रेष्ठ समुद्री राज्य का पुरस्कार
By भाषा | Updated: November 21, 2021 23:27 IST2021-11-21T23:27:32+5:302021-11-21T23:27:32+5:30

आंध्र को सर्वश्रेष्ठ समुद्री राज्य का पुरस्कार
भुवनेश्वर, 21 नवंबर केंद्र ने रविवार को तेलंगाना को अंतर्देशीय मत्स्य पालन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य जबकि आंध्र प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ समुद्री राज्य घोषित किया।
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने भुवनेश्वर में विश्व मत्स्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कारों की घोषणा की।
ओडिशा के बालासोर को सर्वश्रेष्ठ समुद्री जिले जबकि मध्य प्रदेश के बालाघाट को अंतर्देशीय मत्स्य पालन में सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार मिला।
इस क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्य का पुरस्कार त्रिपुरा को दिया गया। असम के बोंगाईगांव को इस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार मिला।
रूपाला ने कहा कि केंद्र ने 2024-25 तक इस क्षेत्र से 1 लाख करोड़ रुपये का निर्यात हासिल करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि राज्यों को एक-दूसरे से प्रेरित होने और समुद्री क्षेत्र में विकास के विकल्प तलाशने की जरूरत है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।