लाइव न्यूज़ :

फीफा 2022 के दौरान कतर में प्रदर्शित होगी बेपोर निर्मित 11वीं सदी की विरासत नौका 'उरु'

By भाषा | Updated: November 21, 2021 13:22 IST

Open in App

कोझिकोड (केरल), 21 नवंबर भारत ने भले ही अगले साल होने वाले फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं किया हो, लेकिन खेल के इस बड़े कार्यक्रम के दौरान इसका प्रतिनिधित्व यहां बेपोर में बनी ‘उरु’ नामक पारंपरिक लकड़ी की नौका की प्रतिकृति द्वारा किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल प्राचीन काल में मेसोपोटामिया के साथ व्यापार के लिए किया जाता था।

पूरी तरह लकड़ी और नारियल की जटा से बनी 27 फुट लंबी नौका को चालियाम स्थित हाजी पीआई अहमद कोया एंड कंपनी द्वारा बेपोर में ‘ऑर्डर’ पर बनाया जा रहा है, जो ऐतिहासिक रूप से उरु बनाने के लिए प्रसिद्ध है। इसे कतर में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय नौका महोत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा जो अगले साल, फीफा विश्व कप के साथ-साथ आयोजित होगा।

महीने भर चलने वाला विशाल खेल कार्यक्रम पहली बार पश्चिम एशिया में हो रहा है।

सात फुट चौड़ी और छह फुट लंबी पारंपरिक व्यापारिक पोत की प्रतिकृति, को प्राचीन काल के दौरान बनाई जाने वाली नौका की ही तरह बनाया जा रहा है - जब लोहे की कीलों और धातुओं का उपयोग जहाज निर्माण के लिए नहीं किया जाता था - लकड़ी की कीलों और नारियल जटाओं का उपयोग करके लकड़ी के तख्तों को बांधा जाता था।

कंपनी के प्रबंध निदेशक हमद हाशिम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “चार बढ़ई और अन्य कुशल कारीगर इस नौका के काम में लगाए गए हैं। लोहे की कीलों का उपयोग नहीं किया गया है, केवल लकड़ी की कीलों का उपयोग किया गया है जैसा कि 11 वीं और 12 वीं शताब्दी के दौरान हुआ करता था। इस काम में 2,500 टांके और 5,000 छिद्र और महीनों का लंबा प्रयास शामिल है।” साथ ही बताया कि अंतिम रूप देने के अलावा नौका का सारा काम हो गया है।

11वीं सदी की नौका की प्रतिकृति को अगले साल जनवरी में एक शिपिंग कंटेनर में कतर ले जाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह