लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों के विरोध में बेनीवाल की आरएलपी ने राजग से नाता तोड़ा

By भाषा | Updated: December 26, 2020 19:49 IST

Open in App

जयपुर, 26 दिसंबर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से शनिवार को नाता तोड़ लिया।

आरएलपी के संयोजक एवं नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने शाहजहांपुर में किसान रैली को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

बेनीवाल ने केंद्र के तीनों कृषि कानूनों को किसानों के खिलाफ बताया है।

उन्होंने अलवर के शाहजहांपुर में किसान रैली में कहा, ‘‘भारत सरकार द्वारा लाए गए कृषि विरोधी कानूनों के कारण आज आरएलपी राजग गठबंधन से अलग होने की घोषणा करती है।’’

बेनीवाल ने कहा, ‘‘मैं राजग के साथ 'फेविकोल' से नहीं चिपका हुआ हूं। आज मैं खुद को राजग से अलग करता हूं।’’

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘देश के अन्नदाताओं के सम्मान में आज आरएलपी ने राजग से अलग होने का निर्णय लिया है। तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं।’’

उल्‍लेखनीय है कि बेनीवाल ने कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को किसानों के समर्थन में दिल्ली कूच का ऐलान किया था। जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर राजस्थान-हरियाणा की सीमा के पास शाहजहांपुर में किसान पिछले 14 दिन से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

कृषि कानूनों को लेकर केंद्र में सत्‍तारूढ़ राजग से अलग होने वाली आरएलपी दूसरी पार्टी है। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल भी इसी मुद्दे को लेकर राजग से अलग हो चुका है।

बेनीवाल ने इससे पहले 19 दिसंबर को किसान आंदोलन के समर्थन में संसद की तीन समितियों, उद्योग संबंधी स्थायी समिति, याचिका समिति व पेट्रो‍लियम व गैस मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की थी और कहा था कि वह 26 दिसंबर दो लाख किसानों के साथ दिल्ली की ओर कूच करेंगे।

गौरतलब है कि आरएलपी व भाजपा ने गत लोकसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था जिसके तहत भाजपा ने राज्य में 25 में से एक सीट आरएलपी को दी थी। इस नागौर सीट से बेनीवाल सांसद चुने गए थे। विधानसभा में आरएलपी के तीन विधायक हैं।

इस बीच, कृ‍षि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन भी और जोर पकड़ गया है। किसान 14 दिन से शाहजहांपुर के पास जयपुर-दिल्‍ली राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर डेरा डाले हुए हैं। अब तक इस मार्ग पर दिल्ली से जयपुर आने वाली लेन खुली थीं लेकिन शनिवार को किसानों ने राजमार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया।

किसानों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने इस राजमार्ग पर आ रहे वाहनों को पावटा बानसूर व बहरोड़ खैरथल मार्ग से निकालना शुरू किया है ताकि लोगों को परेशानी न हो। अलवर की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने कहा, ‘‘राजमार्ग को शनिवार को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया। दिल्‍ली से वाहनों को भिवाड़ी-धारूहेड़ा मार्ग पर भेजा जा रहा है। वाहनों के वैकल्पिक मार्गों से संचालन की व्‍यवस्‍था की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह