बेंगलुरु के विकास मॉडल ने उसे जीवन जीने की सुगमता के सूचकांक में पहला स्थान दिलाया: येदियुरप्पा
By भाषा | Updated: March 4, 2021 21:06 IST2021-03-04T21:06:28+5:302021-03-04T21:06:28+5:30

बेंगलुरु के विकास मॉडल ने उसे जीवन जीने की सुगमता के सूचकांक में पहला स्थान दिलाया: येदियुरप्पा
बेंगलुरु, चार मार्च कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को कहा कि बेंगलुरु के विकास मॉडल ने उसे जीवन जीने की सुगमता के भारत के 111 शहरों के सूचकांक में पहला स्थान दिलाया है।
येदियुरप्पा के कार्यालय ने ट्वीट किया, ''केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा कराए गए 'ईज ऑफ लिविंग' सर्वे में बेंगलुरु पहले स्थान पर रहा है। नागरिकों पर केन्द्रित पहलों और सेवाओं की आपूर्ति के बेंगलुरु के विकास मॉडल के चलते उसे पहला स्थान हासिल हुआ है।''
केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा जारी सूचकांक के अनुसार ''10 लाख से कम आबादी'' वाले शहरों की श्रेणी में पुरी और शिमला पहले पायदान पर रहे हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।