लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु हिंसा: शिवकुमार ने सत्तारूढ़ भाजपा पर कांग्रेस को बदनाम करने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: November 17, 2020 17:19 IST

Open in App

बेंगलुरु, 17 नवंबर बेंगलुरु हिंसा के मामले में पूर्व महापौर सम्पत राज की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस का बचाव करते हुए पार्टी की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने मंगलवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर उनकी पार्टी को बदनाम करने के लिए कानून के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

शिवकुमार ने कहा, ‘‘सभी को कानून का सम्मान करना चाहिए, चाहे वह सम्पत राज हों या डी के शिवकुमार। हम यह देख रहे हैं कि एक वर्ग कानून का दुरुपयोग कर रहा है। सम्पत राज निश्चित रूप से कानून का सम्मान करेंगे।’’

राज की गिरफ्तारी को ‘बड़ा घटनाक्रम’ बताते हुए कर्नाटक के गृहमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पहले से जमा किए गए सबूत और इस गिरफ्तारी से जो चीजें सामने आएंगी, उससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि हिंसा के पीछे कौन था।

शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जो सत्ता में हैं और जो भाजपा में हैं, वे कानून का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और कांग्रेस को बदनाम करने के उद्देश्य के साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर यह कांग्रेस को निशाने पर लेने का प्रयास है, कांग्रेस के लोगों के इसमें शामिल होने के सबूत कहां हैं। मैंने आरोप पत्र देखा है। भाजपा यह कर रही है, कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने का उनका इतिहास रहा है और वे ही इसके पीछे हैं।’’

कांग्रेस के पार्षद सम्पत राज पर 11 अगस्त को डीजे हल्ली, के जे हल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में दंगे के दौरान पार्टी के ही पुलकेशीनगर के विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के घर पर हमला करने के लिए उकसाने का आरोप है और उन्हें आज तड़के गिरफ्तार किया गया।

मूर्ति का घर इस हिंसा में पूरी तरह खाक हो गया था। वहीं, एक पुलिस थाने और कई अन्य सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को क्षति पहुंची थी।

हालांकि, शिवकुमार से जब यह पूछा गया कि क्या राज को बिना किसी गलती के गिरफ्तार किया गया तो उन्होंने कहा कि यह मामला अदालत में है और वह इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।

वहीं, कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के एक बयान पर शिवकुमार ने कहा कि विधायक ने उनके साथ इस संबंध में कोई बातचीत नहीं की है और हो सकता है कि वह मीडिया से बात कर रहे हों। मूर्ति ने कहा था कि वह चाहते हैं कि पार्टी प्रमुख उनके साथ खड़े हों।

उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी की व्यक्तिगत राय के आधार पर फैसला नहीं ले सकते हैं। जांच जारी है…उन्होंने जांच के साथ क्या किया और इसके पीछे की राजनीति क्या है, हम इसे जानते हैं…आने वाले दिनों में इस पर बात होगी।’’

हालांकि, शिवकुमार ने कहा कि वह प्रत्येक कांग्रेसी के साथ खड़े हैं, जो कानून का पालन करनेवाले हैं।

इससे पहले राज की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए मूर्ति ने संवाददाताओं से कहा था कि उन्हें दुख है कि उनकी पार्टी उनके साथ खड़ी नहीं है।

बेंगलुरु में 11 अगस्त की रात में करीब 4,000 लोग सड़क पर निकल आए थे और विधायक के रिश्तेदार द्वारा की गई एक कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए भीड़ ने मूर्ति और उनकी बहन के घर में आग लगा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग