लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु हिंसा: एक और व्यक्ति की पेट में लगी चोटों के कारण मौत

By भाषा | Updated: August 16, 2020 04:52 IST

Bengaluru Violence: वह (आरोपी सैयद नदीम) 12 (अगस्त) से जेल में था। कल रात सीने में दर्द के बाद उसे बोवरिंग अस्पताल लाया गया। संभवत: उसके पेट पर कुछ किसी ठोस वस्तु से चोट लगी थी।

Open in App

बेंगलुरु: बेंगलुरु पुलिस के आयुक्त कमल पंत ने शनिवार बताया कि शहर में हुई हिंसा में कथित रूप से शामिल एक और व्यक्ति की पेट में लगी चोटों के कारण मौत हो गई है। इस व्यक्ति की मौत के साथ ही हिंसा में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। 11 अगस्त की रात हुई हिंसा में पहले तीन लोगों की मौत पुलिस की गोलीबारी में हुई थी।पंत ने कहा, ‘‘वह (आरोपी सैयद नदीम) 12 (अगस्त) से जेल में था। कल रात सीने में दर्द के बाद उसे बोवरिंग अस्पताल लाया गया। संभवत: उसके पेट पर कुछ किसी ठोस वस्तु से चोट लगी थी।’’ पुलिस के अनुसार, सैयद नदीम (24) को देवरा जीवनहल्ली में हिंसा के सिलसिले में 12 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और तभी से वह जेल में था।

पुलिस ने बताया कि उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और शुक्रवार की रात उसके सीने में दर्द होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी आज मौत हो गई। नदीम की मौत के संबंध में एक सवाल पर पंत ने उसकी मौत गोली लगने के कारण होने से स्पष्ट रूप से इनकार किया। उन्होंने कहा, ‘‘गोलियों का कोई लेना-देना नहीं है।’’

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल