लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: ट्रैफिक जुर्माने पर 50% का डिस्काउंट! कर्नाटक में आज से 15 दिन के लिए और बढ़ाया गया ऑफर, जानिए इस बारे में

By विनीत कुमार | Updated: March 4, 2023 16:55 IST

कर्नाटक में ट्रैफिक चालान की राशि को क्लियर करने के लिए आपके पास एक बेहतरीन मौका है। सरकार की ओर से ट्रैफिक जुर्माने की बकाया राशि को खत्म करने के लिए इस पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक सरकार का स्पेशल ऑफर, जुर्माने की 50 प्रतिशत राशि का भुगतान कर लंबित मामले कर सकते हैं खत्म।कर्नाटक में इसे फरवरी महीने में सबसे पहले लागू किया गया था, इसे और 15 दिन के लिए बढ़ाया गया है।लोगों की ओर से इसे लेकर मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया और तेजी से भरी गई राशि को देखते हुए फिर से लाया गया ऑफर।

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि लंबित ट्रैफिक जुर्माने पर 50 प्रतिशत की छूट की स्कीम को अगले 15 दिनों के लिए और बढ़ाया जा रहा है। इसकी शुरुआत शनिवार (4 मार्च) से हो गई। यह घोषणा बेंगलुरू यातायात पुलिस को इस स्कीम के तहत मिली अभूतपूर्व सफलता के बीच की गई है।

दरअसल, इस छूट को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में लोग अपने ट्रैफिक जुर्माने की बकाया राशि को खत्म करने की कशिश करते नजर आए। कुल मिलाकर योजना के पहले चरण में लोगों की ओर से इसे लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।

दरअसल, कर्नाटक विधिक सेवा प्राधिकरण (केएसएलएसए) के अध्यक्ष की सलाह के आधार पर लंबित मामलों को निपटाने के लिए इस छूट की शुरुआत की गई थी। इस छूट का लाभ उठाने के लिए बेंगलुरु में मोटर चालक अपने खिलाफ लंबित मामलों को बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

जुर्माने की आधी राशि से झंझट होगा खत्म, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा

जुर्मानों को लोग कर्नाटक वन, पेटीएम आदि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए या फिर शहर के किसी भी ट्रैफिक पुलिस स्टेशन या ट्रैफिक प्रबंधन केंद्र पर जाकर भर सकते हैं। बेंगलुरु के बाहर के लोग अपने जुर्माने का भुगतान करने के लिए कर्नाटक वन केंद्रों या निकटतम पुलिस स्टेशनों पर जा सकते हैं।

बता दें कि शुरुआत में 50 प्रतिशत की छूट की पेशकश 2 फरवरी को लागू हुई थी और यह केवल 11 फरवरी तक जारी रही। हालांकि, केएसएलएसए ने कर्नाटक सरकार से रिकॉर्ड संख्या में मामलों के निपटारे के बाद छूट की पेशकश को दो और हफ्तों के लिए बढ़ाने का अनुरोध किया था। 

कई वाहन मालिक जिन पर जुर्माने का बकाया था, उन्होंने इसका 50 प्रतिशत भुगतान किया। ऐसी पेशकश को पहली बार पिछले साल हैदराबाद में लागू किया गया था और वहां भी उसे बड़ी सफलता मिली थी।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं