लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु टेक समिट-2021 : मोदी और कमला हैरिस को किया जाएगा आमंत्रित

By भाषा | Updated: July 5, 2021 22:13 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को कर्नाटक सरकार के प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम बेंगलुरु टेक समिट-2021 (बीटीएस-2021) में आमंत्रित किया जाएगा। यह सम्मेलन 17-19 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि सम्मेलन हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम मिला जुला स्वरूप रहेगा यानी ऑनलाइन कार्यक्रम भी होगा और भौतिक रूप से भी सम्मेलन के कुछ हिस्से आयोजित किए जाएंगे।

सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालने वाले नारायण ने सोमवार को इस संबंध में इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की। दोनों विभागों के अधिकारियों ने ऑनलाइन माध्यम से इस बैठक में हिस्सा लिया।

नारायण ने कहा, ‘‘ सम्मेलन के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया जाएगा जबकि अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।’’

कोविड-19 महामारी की तीसरी संभावित लहर के मद्देनजर टेक सम्मेलन के कुछ कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे जबकि कुछ भौतिक रूप से आयोजित किए जाएंगे।

पिछले वर्ष इस सम्मेलन का आयोजन ऑनलाइन माध्यम के जरिए हुआ था और इसमें 25 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया था।

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, रविशंकर प्रसाद, डॉ हर्षवर्धन और नितिन गडकरी समेत कई अन्य लोगों को भी सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू