बेंगलुरु नगर निगम ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को संचालन की अनुमति दी

By भाषा | Updated: August 26, 2021 17:41 IST2021-08-26T17:41:12+5:302021-08-26T17:41:12+5:30

Bengaluru Municipal Corporation allows business establishments to operate | बेंगलुरु नगर निगम ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को संचालन की अनुमति दी

बेंगलुरु नगर निगम ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को संचालन की अनुमति दी

बेंगलुरु नगर निगम ने कोविड-19 महामारी के चलते महीनों से बंद व्यापारिक प्रतिष्ठानों को कुछ शर्तों के साथ संचालन की अनुमति दे दी है। इनमें कर्मचारियों की नियमित अंतराल पर जांच कराना और टीकाकरण शामिल है। वृहद बेंगलुरु महानगर पालिका के प्रमुख आयुक्त गौरव गुप्ता ने कहा, “शहर में कोविड-19 के दैनिक मामलों में गिरावट को देखते हुए, कर्नाटक सरकार ने कोविड के सभी नियमों का पालन करने की शर्त पर अधिकांश व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालन की अनुमति दी है।” गुप्ता ने एक परिपत्र में कहा कि यह जरूरी है कि दुकानों, उद्योगों, होटलों, रेस्तरां और कार्यालयों के कर्मचारी संक्रमित न हों। साथ ही ग्राहकों और ऐसी जगहों पर जाने वालों में वायरस फैलें। इस संबंध में नियोक्ता के लिए कर्मचारियों का परीक्षण और टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ''नियोक्ता को अपने खर्च पर सरकारी, बीबीएमपी टीकाकरण केंद्र या निजी अस्पताल में कर्मचारियों का 100 प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bengaluru Municipal Corporation allows business establishments to operate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे