लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: यूपीएससी परीक्षा के मद्देनजर रविवार को सुबह 6 बजे से चलेगी मेट्रो, बीएमसीआरएल के इन टर्मिनल स्टेशनों पर मिलेगी ये सुविधा

By आजाद खान | Updated: May 27, 2023 10:01 IST

रविवार को यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन पर बोलते हुए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु माहेश्वरी ने कहा है कि 'रविवार (28 मई) को नोएडा मेट्रो सुबह 8 बजे के बजाय सुबह 6 बजे से ही यात्री मेट्रो ट्रेन की सेवाएं शुरू कर देगी। यह फैसला सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों की सुविधा के लिए लिया गया है।'

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होने वाली है। ऐसे में बीएमआरसीएल ने बयान जारी कर कहा है कि इस दिन मेट्री की सेवाएं सुबह छह बजे से शुरू होंगी। यही नहीं परीक्षा के मद्देनजर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने भी मेट्रो सेवाएं सुबह छह बजे से शुरू करने की बात कही है।

बेंगलुरु:  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (BMRCL) ने एक एलान किया है। बीएमसीआरएल ने बयान जारी कर कहा है कि परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को कोई तकलीफ न हो इसलिए बीएमसीआरएल रविवार को मेट्रो की सेवाएं जल्दी शुरू करेगा। 

बीएमसीआरएल ने घोषणा कर कहा है कि रविवार को आयोजित संघ लोक सेवा आयोग के प्रीलिम्स परीक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि मेट्रो की सेवाओं को सुबह सात बजे के बजाय सुबह छह बजे शुरू की जाएगी। इस पर बोलते हुए बीएमसीआरएल ने आगे कहा है कि मेट्रो की ये सेवाएं सभी स्टेशनों पर देखने को मिलेगी। घोषणा के अनुसार, बैयप्पनहल्ली, केंगेरी, नागासंद्रा, सिल्क इंस्टीट्यूट, केआर पुरम और व्हाइटफ़ील्ड (काडुगोडी) के सभी टर्मिनल स्टेशनों पर रविवार को सुबह छह बजे से मेट्रो चलेगी। 

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने भी बदला अपना समय

बता दें कि रविवार 28 मई को होने वाली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रीलिम्स परीक्षा के मद्देनजर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने भी इस दिन समय से पहले मेट्रो चलाने की बात कही है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि रविवार को सुबह 8 बजे के बजाय सुबह 6 बजे से मेट्रो की सेवाएं शुरू हो जाएगी। 

बयान जारी करते हुए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कहा है कि 'रविवार (28 मई) को नोएडा मेट्रो सुबह 8 बजे के बजाय सुबह 6 बजे से ही यात्री मेट्रो ट्रेन की सेवाएं शुरू कर देगी। यह फैसला सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों की सुविधा के लिए लिया गया है।'ऐसे में इन जारी बयान में यह बात सामने आई है कि '28 मई को मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोनों टर्मिनल स्टेशनों (नोएडा डिपो और नोएडा सेक्टर 51), एक्वा लाइन पर सेक्टर 142 और 144 से सुबह 6 बजे शुरू होंगी। इसके बाद मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।'

परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले गेट हो जाएगा बंद-नोटिस

जारी बयान के मुताबिक, '28 मई को मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोनों टर्मिनल स्टेशनों (नोएडा डिपो और नोएडा सेक्टर 51), एक्वा लाइन पर सेक्टर 142 और 144 से सुबह 6 बजे शुरू होंगी। इसके बाद मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।' 

बता दें कि यूपीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा की तारीख की घोषणा 8 मई को की थी। ऐसे में यूपीएससी द्वारा जारी नोटिस में यह कहा गया है कि परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले इग्जाम सेंटर का गेट बंद हो जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि नोएडा से दो उम्मीदवारों इशिता किशोर (ग्रेटर नोएडा) और स्मृति मिश्रा (नोएडा) ने UPSC 2022 परीक्षा में टॉप 10 में स्थान हासिल किया है। 

टॅग्स :Bangaloreमेट्रोसंघ लोक सेवा आयोगexam
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

विश्वपाकिस्तानी सेना और सहयोगी जमात-ए-इस्लामी ने 25 मार्च 1971 को बंगाली हिंदुओं के खिलाफ कत्लेआम किया, अमेरिकी सांसद ग्रेग लैंड्समैन ने कहा-‘‘युद्ध अपराध और नरसंहार’’ माना जाए?

भारतभाषण, तालियाँ, फिर गायब: यूपीएससी में 440वीं रैंक का दावा झूठा पाए जाने के बाद बिहार का युवक लापता

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया