लाइव न्यूज़ :

एक जुलाई से बेंगलुरु मेट्रो ट्रेन सेवा सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक उपलब्ध होगी

By भाषा | Updated: June 30, 2021 17:43 IST

Open in App

बेंगलुरू, 30 जून कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मेट्रो ट्रेन सेवा अब लोगों के लिए सोमवार से शुक्रवार तक सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक उपलब्ध होगी और यह शुरुआत बृहस्पतिवार से होने जा रही है। बैंगलोर मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

बीएमआरसीएल के मुताबिक, व्यस्त समय में मेट्रो ट्रेन की सुविधा प्रत्येक पांच के अंतराल पर उपलब्ध होगी जबकि गैर-व्यस्त समय में यह सुविधा 15 मिनट के अंतराल पर मिलेगी। हालांकि आवश्यकता के आधार पर दो ट्रेनों के बीच के अंतराल को बढ़ाया और घटाया जा सकता है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लागू कर्फ्यू के कारण शनिवार और रविवार को मेट्रो सेवा बंद रहेगी।

बीएमआरसीएल ने इससे पहले कहा था कि अनलॉक-2 के दिशा-निर्देशों के मुताबिक 21 जून से मेट्रो ट्रेन सेवा सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे और अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे के बीच उपलब्ध होगी।

गौरतलब है कि बीएमआरसीएल ने कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद टोकन व्यवस्था को रोक दिया था। एक जुलाई से अब स्मार्ट कार्ड के अतिरिक्त स्मार्ट टोकन के जरिए भी यात्रा की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे