लाइव न्यूज़ :

Bengaluru-Kamakhya Express derailed: ओडिशा में बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस पटरी से उतरी, एक व्यक्ति की मौत, सात घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2025 18:34 IST

पूर्वी तटीय रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे सुबह 11:54 बजे मंगुली के पास निरगुंडी में पटरी से उतर गए।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे सुबह 11:54 बजे मंगुली के पास निरगुंडी में पटरी से उतरीदुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गएदुर्घटना के बाद क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण कुछ यात्री बीमार भी पड़ गए

कटक: ओडिशा के कटक जिले में रविवार को एक एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पूर्वी तटीय रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे सुबह 11:54 बजे मंगुली के पास निरगुंडी में पटरी से उतर गए। 

बचाव अभियान की निगरानी कर रहे कटक के जिलाधिकारी दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे ने कहा, "दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।" उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण कुछ यात्री बीमार भी पड़ गए। 

उन्होंने कहा, "उनका दुर्घटना स्थल पर बनाए गए अस्थायी स्वास्थ्य शिविर में इलाज किया गया। दुर्घटना में मामूली रूप से घायल हुए कुछ लोगों को भी प्राथमिक उपचार दिया गया और उन्हें यात्रा के लिए स्वस्थ घोषित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में करीब 15 लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया।" 

शिंदे ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सात लोगों को कटक स्थित सरकारी एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एससीबी एमसीएच) में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, "सभी की हालत स्थिर है।" एससीबी एमसीएच के प्रशासनिक अधिकारी सुभाष चंद्र रे ने कहा, "एक व्यक्ति मारा गया है। सात घायलों में तीन पुरुष और चार महिलाएं हैं।" 

ओडिशा अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी (जिन्होंने दुर्घटना के बाद एनडीआरएफ के साथ मिलकर रेलवे की सहायता की) ने कहा कि बचाव अभियान पूरा हो गया है। यह ट्रेन बेंगलुरु से असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या स्टेशन जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना अत्यंत महत्वपूर्ण हावड़ा-चेन्नई मार्ग की डाउन लाइन पर हुई, जिससे रेल सेवाएं प्रभावित हुईं।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना स्थल को जल्द से जल्द साफ करने के प्रयास किए जा रहे हैं और अप लाइन को पहले ही चालू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल से फंसे यात्रियों को लेकर एक विशेष रेलगाड़ी कामाख्या के लिए रवाना हो गई है। पटरी से उतरने के कारण तीन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। 

ये ट्रेनें धौली एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस और पुरुलिया एक्सप्रेस हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की और कहा, "अधिकारी घटनास्थल पर हैं, सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने में जुटे हैं। सहायता के लिए हेल्पलाइन सक्रिय कर दी गई हैं।" 

हेल्पलाइन नंबर 8455885999 और 8991124238 हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि दुर्घटना में उनके राज्य के दो लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "दोनों खतरे से बाहर हैं।" शर्मा ने कहा कि उनका कार्यालय ओडिशा सरकार और रेलवे के संपर्क में है। उन्होंने कहा, "हम हर उस व्यक्ति तक पहुंचेंगे जो प्रभावित है।" 

इनपुट भाषा एजेंसी

टॅग्स :RailwaysOdisha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे