लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु की उद्यमी फोर्ब्स एशियाज 30 ‘अंडर 30’ सूची में शामिल

By भाषा | Updated: April 22, 2021 21:37 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 अप्रैल कोविड-19 की पहली लहर और मार्च 2020 से सरकार द्वारा देश भर में लगाए गए कठोर लॉकडाउन के कारण कई व्यवसायों और कंपनियों को भारी नुकसान हुआ और अंतत: घाटे में आने के बाद वो बंद हो गये। किंतु उन्हीं परिस्थितियों में बेंगलुरु की 25 वर्षीय उद्यमी विभा हरीश ने 2020 में अपना कारोबार शुरू कर महज एक साल में उसे जमकर चमकाया।

उसी का नतीजा है कि आज उनका नाम फोर्ब्स एशियाज 30 ‘अंडर 30’ सूची में शामिल हो गया है।

हरीश की कंपनी ‘कॉस्मिक्स’ हर्बल पोषण और पौधों से सप्लीमेंट बनाती है और फिलहाल सबसे तेजी से आगे बढ़ रही कंपनियों में से एक है।

स्थापना के महज एक साल के भीतर अपने उत्पादों की गुणवत्ता, उत्पादन और मार्केटिंग के तरीकों से हरीश की कंपनी का वार्षिक टर्नओवर दो करोड़ रुपये का हो गया है।

अपनी किशोरावस्था में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझने वाली हरीश को महिलाओं के लिए उचित पोषण और पोषक तत्वों की कमी समझ आयी और इसी के आधार पर उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया।

हरीश ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘मेरी मां ने एलोपैथिक दवाओं की जगह पर हर्बल (आयुर्वेदिक) दवाएं लेने की सलाह दी। मैंने जड़ी-बूटियों का उपयोग शुरू कर दिया। पश्चिम में हर्बल उत्पादों के उपयोग और हमारे देश में आयुर्वेद के महत्व से प्रेरित होकर मैंने खुद ही प्रयोग करना शुरू कर दिया।’’

हरीश ने व्यवसाय का गुर अपने माता-पिता से सीखा। साथ ही सप्लाई चेन मैनेजमेंट विषय से इंजीनियरिंग की डिग्री ने भी उसकी खूब मदद की।

हरीश ने कहा, ‘‘जड़ी-बूटियों के बारे में मैं अपनी दिलचस्पी से सीख रही थी, लेकिन फिर मुझे लगा कि इन चीजों को सही तरीके से नहीं बेचा जा रहा है क्योंकि सही वैज्ञानिक सूचनाएं साझा नहीं की जा रही हैं।’’

कॉस्मिक्स के पास फिलहाल आठ उत्पाद हैं जो आंत, लीवर, नींद, केश और त्वचा के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल