लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरू के व्यवसायी ने रक्त स्टेम कोशिका दान कर कैंसर पीड़ित की जान बचाई

By भाषा | Updated: March 21, 2021 16:34 IST

Open in App

बेंगलुरू, 21 मार्च बेंगलुरू निवासी और व्यवसायी किशोर रामजी ने रक्त कैंसर से पीड़ित एक व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए अपनी रक्त स्टेम कोशिका दान की है।

डीकेएमएस बीएमएसटी फाउंडेशन इंडिया के मुताबिक, गुजरात के पटेल समुदाय से आने वाले रामजी ने तीन वर्ष पहले रक्त स्टेम कोशिका दानकर्ता के तौर पर पंजीकरण कराया था और हाल में उनके रक्त का नमूना रक्त कैंसर से पीड़ित एक व्यक्ति से मेल खा गया।

गैर सरकारी संगठन ने बताया कि रक्त कैंसर से पीड़ित रोगियों और थैलासीमिया जैसी रक्त संबंधी अन्य बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में रक्त स्टेम कोशिका से काफी लाभ मिलता है।

रामजी ने कहा कि जब उन्हें रक्त कैंसर के इलाज की संभावना के बारे में पता चला तो वह आश्चर्यचकित होने के साथ ही भावुक भी हो गए।

फाउंडेशन ने उनके हवाले से जारी एक बयान में कहा, ‘‘जागरूकता की कमी के कारण हमारे पहले बच्चे की 2004 में महज दो वर्ष की उम्र में रक्त कैंसर से मौत हो गई थी। इसी कारण मैंने स्टेम कोशिका दानकर्ता के तौर पर पंजीकरण कराया और रक्त कैंसर से जूझ रहे एक रोगी की जान बचाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा