लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच बेंगलुरु में लगाया गया 14 से 22 जुलाई तक कंप्लीट लॉकडाउन

By स्वाति सिंह | Updated: July 11, 2020 21:12 IST

कर्नाटक में कोविड-19 के सर्वाधिक 2,313 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 33,418 हो गयी है, जबकि राज्य में संक्रमण के कारण 57 और मौत होने से मृतकों की संख्या 543 पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में राज्य सरकार ने फिर से लॉकडाउन की घोषणा की है। मंगलवार से 10 दिन तक यानि 24 जुलाई शुक्रवार तक लॉकडाउन करने का ऐलान किया है।

बेंगलुरु: लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में राज्य सरकार ने फिर से लॉकडाउन की घोषणा की है। इससे पहले राज्य सरकार ने राज्य की राजधानी में 33 घंटे का लॉकडाउन लगाया था। कोरोना संक्रमण की रोकथाम में जुटी सरकार ने इस बार बेंगलुरु में 14 जुलाई यानि मंगलवार से 10 दिन तक यानि 22 जुलाई शुक्रवार तक लॉकडाउन करने का ऐलान किया है।

बता दें कि कर्नाटक में कोविड-19 के सर्वाधिक 2,313 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 33,418 हो गयी है, जबकि राज्य में संक्रमण के कारण 57 और मौत होने से मृतकों की संख्या 543 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। दिन भर में रिकॉर्ड 1,003 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई। शुक्रवार को सामने आए 2,313 नये मामलों में से 1,447 मामले अकेले बेंगलूरु शहर से हैं। ये एक दिन में आये सर्वाधिक मामले हैं।

नौ जुलाई को राज्य में 2,228 नये मामले सामने आये थे। स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि 10 जुलाई की शाम तक, राज्य में कोविड-19 के कुल 33,418 मामलों की पुष्टि की गई है, जिसमें 543 मौतें शामिल हैं, जबकि 13,836 लोग ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन में कहा गया कि अब 19,035 इलाजरत मरीजों में से 18,563 मरीज विभिन्न अस्पतालों में पृथक वार्ड में हैं और उनकी हालत स्थिर है, जबकि 472 मरीज आईसीयू में हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे