बंगाल के ‘एक रुपये वाले डॉक्टर' सुशोभन बंदोपाध्याय नहीं रहे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर क्या कहा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2022 20:24 IST2022-07-26T20:21:32+5:302022-07-26T20:24:24+5:30
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया है। लगभग 60 वर्ष तक एक रुपये में रोगियों का इलाज किया।

बंदोपाध्याय दो वर्ष से गुर्दा संबंधी रोगों से जूझ रहे थे। (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ) file photo)
सूरीः बंगाल के 'एक रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर' के नाम से मशहूर सुशोभन बंदोपाध्याय का मंगलवार को कोलकाता के अस्पताल में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। बंदोपाध्याय दो वर्ष से गुर्दा संबंधी रोगों से जूझ रहे थे।
पेश से चिकित्सक व राजनेता बंदोपाध्याय ने लगभग 60 वर्ष तक एक रुपये में रोगियों का इलाज किया और उन्हें प्यार से 'एक रुपये वाला डॉक्टर' कहा जाता था। वह बोलपुर से पूर्व विधायक थे और उन्होंने 1984 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वह पहले तृणमूल कांग्रेस के सदस्य व पार्टी से जिला अध्यक्ष थे, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।
Dr. Sushovan Bandyopadhyay epitomised the best of human spirit. He will be remembered as a kind and large hearted person who cured many people. I recall my interaction with him at the Padma Awards ceremony. Pained by his demise. Condolences to his family and admirers. Om Shanti. pic.twitter.com/Ms73RrYdfa
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2022
वर्ष 2020 में उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सबसे अधिक रोगियों का इलाज करने के लिए इसी साल उनका नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज किया गया था। बंदोपाध्याय के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया है।
ডাক্তার সুশোভন বন্দ্যোপাধ্যায় সর্বশ্রেষ্ঠ মানবাত্মার প্রতীক। অসংখ্য মানুষের রোগ উপশমকারী একজন দয়ালু ও উদারহৃদয় চিকিৎসক হিসেবেই তিনি স্মরণীয় হয়ে থাকবেন । পদ্ম পুরস্কার প্রদান অনুষ্ঠানের সময় তাঁর সঙ্গে মতবিনিময়ের কথা আমার আজও মনে আছে ।তাঁর প্রয়াণে আমি ব্যথিত। pic.twitter.com/l0mf3ded8b
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2022
मोदी ने ट्वीट किया, "डॉ. सुशोभन बंदोपाध्याय मानवीय भावना के सर्वश्रेष्ठ प्रतीक हैं। उन्हें एक दयालु और बड़े दिल वाले व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अनेक लोगों का इलाज किया।'' मोदी ने लिखा, "मुझे पद्म पुरस्कार समारोह में उनसे हुई बातचीत याद है। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति!"
बनर्जी ने ट्वीट किया, "परोपकारी डॉक्टर सुशोभन बंदोपाध्याय के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ।'' उन्होंने लिखा, "बीरभूम के प्रसिद्ध एक रुपये वाले डॉक्टर अपने परोपकार के लिए जाने जाते थे, और मैं अपनी ओर से गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।''