लाइव न्यूज़ :

ममता के शासन में बंगाल की संस्कृति खतरे में : नड्डा

By भाषा | Updated: February 9, 2021 20:30 IST

Open in App

तारापीठ (पश्चिम बंगाल), नौ फरवरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने लोगों को बाहरी और घरेलू बताकर समुदायों को बांटने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के शासन के दौरान पश्चिम बंगाल की संस्कृति खतरे में है।

नड्डा ने बीरभूम जिले के तारापीठ में दूसरे चरण के तहत ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी दिखाते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने “राजनीति का अपराधीकरण, भ्रष्टाचार को संस्थागत और पुलिस का राजनीतिकरण किया।”

भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि “कट मनी सरकार” (रुपयों में हिस्सेदारी लेने वाली सरकार) को लोग आगामी चुनावों में हराएंगे।

नड्डा ने कहा, “ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल की समृद्ध संस्कृति और विरासत खतरे में है। सिर्फ भाजपा ही इन्हें बचा सकती है। घरेलू-बाहरी की संस्कृति बंगाल की असली संस्कृति नहीं है।”

उन्होंने कहा, “तृणमूल कांग्रेस लोगों को बाहरी बताकर उन्हें एक दूसरे के सामने कर रही है। यह शर्मनाक है। यह स्वामी विवेकानंद और गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की धरती की संस्कृति नहीं है।”

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का नारा “मां, माटी, मानुष” अब “तानाशाही, तोलेबाजी (रंगदारी) और तुष्टिकरण” में बदल गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल में “असल परिवर्तन” लेकर आएगी।

तृणमूल कांग्रेस में ‘‘वंशवाद की राजनीति’’ पर निशाना साधते हुए नड्डा ने इस पार्टी के सांसद अभिषेक बनर्जी की निंदा की।

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य भाजपा नेताओं के बंगाल आने से ममता बनर्जी को ‘‘समस्याएं’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले, प्रधानमंत्री हल्दिया आए और उन्होंने एक परियोजना का उद्घाटन किया। ममता जी, प्रधानमंत्री आएंगे और विकास परियोजनाओं को बंगाल में लाएंगे। केंद्र सरकार बंगाल में इस तरह की परियोजनाएं चाहती है। यह आपकी सरकार है जो अड़चनें पैदा कर रही है ... ममता जी विकास नहीं चाहती हैं। तृणमूल कांग्रेस को केवल राजनीति में दिलचस्पी है।’’

भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बनर्जी के शासन में केवल सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस नेताओं को लाभ हुआ है, और यहां तक कि चक्रवात ‘अम्फान’ के बाद राहत के लिए धन भी उनके द्वारा गलत इस्तेमाल किया गया।

नड्डा ने कहा, ‘‘केंद्रीय धनराशि को तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा हड़प लिया गया। खाद्यान्न और यहां तक कि तिरपाल की चादरें भी चोरी हो गईं।’’

इससे पूर्व यहां पहुंचने के बाद दिन में उन्होंने प्रसिद्ध तारापीठ मंदिर में पूजा की।

बनर्जी के खिलाफ अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा विकास, समृद्धि और लोकतंत्र की बहाली की दिशा में बदलाव लाएगी। भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में, राज्य में सभी केंद्रीय योजनाओं को लागू करने के लिए एक निर्णय लिया जाएगा।’’

नड्डा ने कहा, ‘‘बंगाल में सत्ता में आने के बाद, राज्य के किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत पिछले दो वर्षों की उचित राशि मिलेगी। योजना के तहत, किसानों को हर साल 6,000 रुपये मिल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर